BREAKING

China

शंघाई में अचानक धंसी सड़क, चंद सेकंड में खुला ‘पाताल का दरवाजा’, वीडियो वायरल

विकास और आधुनिक तकनीक के लिए दुनिया भर में मशहूर चीन एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह उसकी तरक्की नहीं बल्कि एक चौंकाने वाली घटना है। चीन के सबसे आधुनिक शहरों में गिने जाने वाले शंघाई में अचानक एक व्यस्त सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया, मानो पाताल का दरवाजा खुल गया हो।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस भयावह घटना को सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों ने कैद कर लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा पलक झपकते ही जमीन के अंदर समा जाता है। आसपास मौजूद लोग घबराकर वहां से दूर भागते नजर आते हैं।

मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बना सिंकहोल

जानकारी के मुताबिक यह हादसा शंघाई में निर्माणाधीन जियामिन मेट्रो लाइन के क्यूक्सिन रोड स्टेशन के पास हुआ। सड़क के नीचे मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर भूमिगत जल रिसाव (Underground Water Leakage) के कारण अचानक एक बड़ा सिंकहोल बन गया, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दरअसल, एक दिन पहले ही निर्माण स्थल के पास भूमिगत जल रिसाव देखा गया था, जिसके बाद एहतियातन उस सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया था। इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया..चीन ने बुलेट ट्रेन, हाई-टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक शहरों के निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति की है। शंघाई को इस विकास का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, तेज रफ्तार विकास के बीच इस तरह की घटनाएं इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और निगरानी पर सवाल खड़े करती हैं..स्थानीय प्रशासन ने तुरंत इलाके को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि जल रिसाव की समस्या कितनी गंभीर थी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds