BREAKING

World News

वेस्ट एशिया में जंग तेज: Iran में 1332 मौतें, Israel के हमलों से बढ़ा तनाव

पश्चिम एशिया में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।Iran और Israel के बीच चल रहे हमलों ने पूरे इलाके में तनाव बढ़ा दिया है।मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच अब तक सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।ताजा रिपोर्ट के अनुसार ईरान में मरने वालों की संख्या 1332 तक पहुंच चुकी है।यह जंग 28 फरवरी से शुरू हुई थी और अब इसका सातवां दिन चल रहा है। इस दौरान कई जगहों पर लगातार हमले हो रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार:

  • Iran में 1332 लोगों की मौत
  • Lebanon में 100 से ज्यादा लोगों की जान गई
  • वहीं Israel में भी करीब एक दर्जन लोगों की मौत हुई है।
  • ईरान की राजधानी तेहरान में हाल ही में हुए संयुक्त हवाई हमलों के बाद भारी तबाही देखने को मिली है।ईरान के सरकारी चैनल Press TV द्वारा जारी वीडियो में कई इमारतें पूरी तरह ढह चुकी दिखाई देती हैं।इन वीडियो में देखा जा सकता है कि:कई रिहायशी इमारतें मलबे में बदल गई हैं सड़कों पर धूल और धुएं का गुबार है लोग मलबे के बीच अपने घरों और सामान की तलाश कर रहे हैं
  • ईरान का कहना है कि इन हमलों में कई आम नागरिकों के घर भी प्रभावित हुए हैं।
  • हालांकि अमेरिका और इज़राइल का दावा है कि उनका निशाना सिर्फ सैन्य ठिकाने थे।इन हमलों का असर केवल इमारतों तक सीमित नहीं रहा।

इस जंग ने पूरे पश्चिम एशिया को अस्थिर कर दिया है और कई देशों की चिंता बढ़ गई है।

इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है।संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख
Volker Türk ने ईरान में एक स्कूल पर हुए हमले की जांच की मांग की है।बताया जा रहा है कि इस हमले में 175 लोगों की मौत हो गई थी।जिनेवा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस घटना की जल्द, पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि:हमले के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए पीड़ितों को न्याय और मुआवजा मिलना चाहिए

इस मामले में अमेरिका ने भी जांच की बात कही है।अमेरिकी रक्षा मंत्री
ने कहा है कि अमेरिका इस हमले की जांच कर रहा है।उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस हमले के पीछे कौन जिम्मेदार है।

इस बीच Israel ने एक बार फिर South Lebanon में हवाई हमले किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार:इजराइली लड़ाकू विमानों ने दक्षिण लेबनान के कई इलाकों को निशाना बनाया।

इन हमलों के बाद इलाके में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं और लोगों में डर का माहौल बन गया।इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए
India ने भी अपने नागरिकों को सलाह जारी की है।भारत ने Qatar में रहने वाले अपने नागरिकों से कहा है कि वे स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।सरकार ने लोगों से अपील की है कि:

  • जरूरी काम के अलावा घर से बाहर न निकलें
  • सुरक्षित स्थानों पर रहें
  • खिड़कियों और खुले इलाकों से दूर रहें

इसके अलावा बताया गया है कि फिलहाल कतर का हवाई क्षेत्र बंद है और कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।इस जंग के बीच एक मानवीय पहल भी देखने को मिली है।Sri Lanka की नौसेना ने
घायल ईरानी नाविकों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया है।एक नौसैनिक जहाज उन्हें लेकर
नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा।जहां एम्बुलेंस के जरिए घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया।

वहीं Indonesia ने भी अपने नागरिकों को ईरान से निकालने का फैसला किया है।विदेश मंत्रालय के अनुसार:

  • ईरान में कुल 329 इंडोनेशियाई नागरिक मौजूद हैं
  • इनमें से ज्यादातर छात्र Qom शहर में पढ़ाई कर रहे हैं।

निकासी का पहला चरण
Azerbaijan के रास्ते पूरा किया जाएगा।कुल मिलाकर देखा जाए तो पश्चिम एशिया में हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।लगातार हो रहे हमलों की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और कई देश अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं।अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि यह संघर्ष कब थमेगा और इलाके में शांति कब बहाल होगी।फिलहाल इस खबर में इतना ही।
दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए हमारे साथ बने रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds