BREAKING

4 days ago
Uncategorized @hi

SOUTH AFRICA ने 408 रन से जीती टेस्ट सीरीज,25 साल बाद SOUTH AFRICA ने दोहराया इतिहास, अपने ही घर में हारी इंडियन टीम

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ। साउथ अफ़्रीका ने इस टेस्ट में भारत को 408 रनों के सबसे बड़े अंतर से हराकर न केवल ऐतिहासिक जीत दर्ज की, बल्कि सीरीज पर भी 2-0 से कब्ज़ा जमा लिया।यह हार भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में रनों के लिहाज़ से अब तक की सबसे बड़ी हार बन गई है।

पहली पारी में अफ्रीका का दबदबा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।साउथ अफ्रीका की ओर से कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया।सेनुरन मुथुसामी ने 109 रन (शतक),ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन,काइल वेरेन ने 45 रन व मार्को जेनसेन ने ऑलराउंड प्रदर्शन प्रदर्शन करते हुए 93 रन बनाए। भारत क्रिकेटरों की गेंदबाज़ी औसत नजर आई।कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए वहीं रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके।जवाब में भारतीय बल्लेबाज़ मोर्चा संभालने में नाकाम रहे। टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गई।भारत की ओर से केवल यशस्वी जायसवाल ने 58 रन की लड़ाकू पारी खेली।

दूसरी पारी में फिर छाया अफ्रीका का दम

पहली पारी में 288 रनों की बढ़त लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 260 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।इसके बाद भारत के सामने रखा गया टारगेट था 549 रन, जो लगभग असंभव जैसा था।टीम इंडिया चौथी पारी में फिर लड़खड़ा गई और पूरी टीम सिर्फ 140 रन पर ऑल आउट हो गई।चारों ओर बस साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों की धाक रही।साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत में गेंदबाजों ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई।मार्को जेनसेन ने पहली पारी में 6 विकेट लेकर भी बल्लेबाजी में 93 रन बनाए जो मैच के सबसे प्रभावशाली आलराउंडर साबित हुए।साइमन हार्मर ने पहली पारी में 3 विकेट और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए।हार्मर ने भारतीय बल्लेबाजों को दोनों पारियों में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

भारत की बल्लेबाज़ी फिर फेल

भारतीय बल्लेबाज़ों का निराशाजनक प्रदर्शन भारत की हार की सबसे बड़ी वजह रहा।पहली पारी में सिर्फ 201 रन बनाए और दूसरी पारी में 140 रन बनाए।दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा (54 रन) थोड़ी देर लड़े, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और भारत की हार तय होती चली गई।

25 साल पुराना इतिहास दोहराया गया

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने भारत में 25 साल पुराना इतिहास दोहरा दिया।साल 2000 में भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था और अब 2025 में भी वही परिदृश्य गुवाहाटी में देखने को मिला।

लगातार कमजोर बल्लेबाज़ी, तेज गेंदबाज़ों की लय में कमी और स्पिनरों के बीच तालमेल की कमी ने टीम इंडिया को सबसे बड़ी टेस्ट हार दे दी।अब सवाल उठता है कि भारत की टेस्ट टीम कब मजबूती के साथ वापसी करेगी?

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds