बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए और तरह-तरह के सवाल पूछने लगे।
वायरल वीडियो में मृणाल ठाकुर अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आ रही हैं। मृणाल पिंक रंग की गाउन ड्रेस पहने दिखती हैं और चलते वक्त उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही है। ऐसे में वरुण धवन उनका हाथ थामे उन्हें सहारा देते नजर आते हैं। वीडियो में मृणाल का लुक ऐसा है कि कई लोगों को लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं।वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स मृणाल ठाकुर को पहचान ही नहीं पाए। कुछ लोगों ने उन्हें वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल समझ लिया और कमेंट्स में बधाई देने लगे।
एक यूजर ने लिखा, “वरुण भाई और भाभी को बधाई।”
वहीं कुछ यूजर्स ने सीधे सवाल पूछ डाले कि क्या मृणाल ठाकुर प्रेग्नेंट हैं।
वीडियो पर फैंस के मजेदार और चौंकाने वाले रिएक्शन देखने को मिले।
एक यूजर ने लिखा, “ये प्रेग्नेंट कैसे हो गईं?”
दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “अभी से पब्लिसिटी स्टंट शुरू हो गया है।”
वहीं एक फैन ने साफ लिखा, “ये शूटिंग का हिस्सा है।”
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
मृणाल ठाकुर प्रेग्नेंट नहीं हैं। दरअसल, यह वीडियो उनकी और वरुण धवन की आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान का है। दोनों फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग कर रहे हैं।
यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे मशहूर निर्देशक डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में मृणाल और वरुण के अलावा मौनी रॉय और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।
फैंस को मिला जवाब
जैसे ही फिल्म की सच्चाई सामने आई, फैंस को राहत मिली और यह साफ हो गया कि वायरल वीडियो सिर्फ फिल्म का एक सीन था, न कि असल जिंदगी की कोई खबर।









