प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 900 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार (14 नवंबर 2025) को ईडी की टीमों ने दिल्ली-NCR और जयपुर में कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बीते साल जब्त की गई 82.53 किलो कोकीन के मामले से जुड़ी है।
क्या है पूरा मामला
नवंबर 2024 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दिल्ली के जनकपुरी और नांगलोई इलाकों से 82.53 किलो कोकीन बरामद की थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 900 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
इस हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।
क्यों सक्रिय हुई ईडी
ड्रग्स के इतने बड़े नेटवर्क के पीछे मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका जताई जा रही थी। इसी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत जांच शुरू की और आज तड़के कई स्थानों पर छापेमारी की।
छापेमारी का फोकस
- ड्रग्स से हुई कमाई का प्रवाह
- अवैध लेन-देन के डिजिटल और दस्तावेजी सबूत
- नेटवर्क से जुड़े संभावित दूसरे साथी
- संपत्ति और बैंक खातों का रिकॉर्ड
ईडी का मानना है कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा था और भारत को ट्रांजिट प्वाइंट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।
ड्रग माफियाओं पर एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई
हाल के महीनों में NCB, DRI और ED ने देशभर में कई ड्रग सिंडिकेट्स पर कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी की आज की छापेमारी भी उसी कड़ी का हिस्सा है।
सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ संभव हैं।









