BREAKING

IndiaSportsUncategorized @hi

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल बने वनडे कप्तान और सूर्यकुमार यादव बने टी-20 कप्तान, 7 महीने बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी

INDIA SQUAD ANNOUNCED FOR AUSTRALIA TOUR:ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कप्तान के रूप में शुभमन गिल हैं तो रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका में दिखाई देंगे।इस दौरे से विराट कोहली और रोहित शर्मा की 7 महीने के बाद टीम इंडिया में वापसी हो गई है। दोनों ने आखिरी बार फरवरी- मार्च में टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था दोनों ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होगा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 3 वनडे के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। शुभमन गिल को रोहित शर्मा की जगह वनडे टीम का भी कप्तान बना दिया गया है। रोहित और कोहली 7 महीने के ब्रेक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। ये दोनों टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद रोहित शर्मा को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थीं।जिस पर यह चर्चा हो रही थी कि उन्हें टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। पर अब सिलेक्टरों ने फैसला ले लिया है जिसमें रोहित शर्मा अब सिर्फ बल्लेबाज के रूप में मैदान पर दिखाई देंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था, जबकि ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी धूम मचाते हुए करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा किया था।

 

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के दौरे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था और टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही थी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे शेड्यूल

पहला वनडे: 19 अक्टूबर

दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर

तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 शेड्यूल

पहला टी20: 29 अक्टूबर

दूसरी टी20: 31 अक्टूबर

तीसरा टी20: 2 नवंबर

चौथा टी20: 6 नवंबर

पांचवां टी20: 8 नवंबर


भारत की वनडे और टी-20 टीम

वनडे : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

टी-20 : सूर्यकुमार (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds