BREAKING

4 days ago
Sports

INDIAN WOMEN’S TEAM का तूफान, T-20 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, श्रीलंका 30 रन से ढेर, सीरीज में 4-0 की अजेय बनाई बढ़त

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इतिहास रचते हुए अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और श्रीलंका को चौथे मुकाबले में 30 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है।ग्रीनफील्ड स्टेडियम में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया।

मंधाना-शेफाली की रिकॉर्ड साझेदारी

भारत की शुरुआत धमाकेदार रही। ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी कर श्रीलंकाई गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी।शेफाली वर्मा ने 79 रन की शानदार पारी खेली और सीरीज में लगातार तीसरी फिफ्टी जमाई।स्मृति मंधाना ने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए 80 रन बनाए।इस पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने अपने 10,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की चौथी महिला क्रिकेटर बनीं। मिडिल ऑर्डर में ऋचा घोष ने सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 16 रन बनाकर नाबाद रहीं।भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन बनाए, जो महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।

श्रीलंका का बेस्ट स्कोर, फिर भी हार

222 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने तेज शुरुआत की।हसिनी परेरा ने 33 रन बनाए और कप्तान चमारी अटापट्टू ने अर्धशतक जमाते हुए 52 रन की पारी खेली।हालांकि बड़े लक्ष्य के दबाव में श्रीलंकाई टीम 6 विकेट पर 191 रन ही बना सकी। यह उनका टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर जरूर रहा, लेकिन जीत के लिए काफी नहीं था।

भारतीय गेंदबाजों का योगदान

भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए।श्री चरणी को 1 सफलता मिली।इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है। भारत इससे पहले 2 मैच 8 विकेट से और 1 मैच 7 विकेट से जीत चुका है।सीरीज का पांचवां और अंतिम टी-20 मुकाबला 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में ही खेला जाएगा

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds