BREAKING

BANGLADESHSports

भारत की शेरनियों का कमाल! DHAKA में तिरंगा लहराया, महिला कबड्डी विश्व कप में चीनी ताइपे को 35-28 से पटका

भारत की बेटियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के तिरंगा बुलंद कर दिया है। बांग्लादेश के ढाका में सोमवार को खेले गए महिला कबड्डी विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को रोमांचक मैच में 35-28 से पराजित कर लगातार दूसरी बार विश्व कप जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार तालमेल, मजबूत डिफेंस और आक्रामक रेडिंग की बदौलत भारतीय टीम पूरे अभियान में अजेय रही।फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत से ही आक्रामक दिखाई दी। भारत की चार स्टार रेडर्स छत्तीसगढ़ की संजू,हरियाणा की पूजा व हिमाचल प्रदेश की पुष्पा और महाराष्ट्र की सोनाली ने एक के बाद एक महत्वपूर्ण अंक जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। तेज और योजनाबद्ध आक्रमण के दम पर भारतीय रेडर्स ने चीनी ताइपे की डिफेंस लाइन को एक पल भी संभलने का मौका नहीं दिया।डिफेंस विभाग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। टैकल, होल्ड और कॉर्नर ब्लॉक्स ने चीनी ताइपे की रणनीति को बार-बार टूटने पर मजबूर किया।

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही

भारत ने इस विश्व कप में शुरुआत से ही अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा। लीग मुकाबलों में भी टीम पूरी तरह हावी रही। भारत ने मुकाबले में थाईलैंड को 65-20,बांग्लादेश को 43-18जर्मनी को 63-22 व युगांडा को 51-16 के बड़े अंतर से हराया। सेमीफाइनल में भारत ने ईरान को 33-21 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर, चीनी ताइपे ने सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 25-18 से हराया था।

फाइनल मुकाबला रहा रोमांचक

फाइनल में शुरुआती मिनटों में चीनी ताइपे ने भारत की डिफेंस को चुनौती दी, लेकिन भारतीय टीम ने संयम बनाए रखा।सही समय पर टैकल, सुपर रेड और बोनस पॉइंट्स ने भारत को धीरे-धीरे बढ़त दिलाई।निर्णायक क्षणों में भारत ने मैच पर पूरा नियंत्रण कर लिया और अंत में 35-28 के स्कोर के साथ विश्व चैंपियन बनकर उभरा।यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि भारत ने इससे पहले 2012 में हुए पहले महिला कबड्डी विश्व कप में भी खिताब जीता था।बांग्लादेश में मिली इस जीत के साथ भारत ने 13 साल बाद लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

भारत की बेटियों की 30 दिन में 3 विश्व कप जीते

पिछले 30 दिनों में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने तीन विश्व चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है।महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता। ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हराया।महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में भारत ने चीनी ताइपे को 35-28 से हरा कर जीत दर्ज की।

प्रधानमंत्री मोदी और नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (Twitter) पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा कि “कबड्डी विश्व कप 2025 जीतकर देश को गर्व महसूस कराने के लिए हमारी भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई। खिलाड़ियों ने अद्भुत साहस, कौशल और समर्पण दिखाया है।”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम की सराहना की और कहा कि“महिला कबड्डी टीम की जीत साबित करती है कि भारत की खेल प्रतिभा विश्व स्तर पर किसी से कम नहीं है।”

हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने कहा कि “महिला टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिस पर पूरा देश गर्व कर सकता है। टीम का आत्मविश्वास, तालमेल और सामूहिक खेल शानदार रहा। इस स्तर तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ढेरों बधाई।”

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds