BREAKING

4 days ago
Sports

भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया,मैच में बने कईं रिकार्ड,अगला मुकाबला 11 दिसंबर को CHANDIGARH में

भारत ने कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की मजबूत बढ़त बना ली। टीम इंडिया ने मैच में शानदार बल्लेबाजी, घातक गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग की बदौलत मेहमान टीम को किसी भी विभाग में उभरने नहीं दिया। यह भारत की टी-20 इंटरनेशनल में 9वीं 100+ रन की जीत है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 175 रन

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी चुनी। भारतीय शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ओवर में ही उप-कप्तान शुभमन गिल (4) लुंगी एनगिडी की गेंद पर मार्को यानसन को कैच देकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद भारत ने संभलकर खेलते हुए स्कोरboard को आगे बढ़ाया।

हार्दिक पंड्या की विस्फोटक पारी

हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 59 रन की दमदार पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हार्दिक ने अपनी फिफ्टी भी छक्का लगाकर पूरी की।इसके साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 100 छक्के पूरे कर लिए।वे ऐसा करने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए।तिलक वर्मा ने भी 26 रन बनाए और अक्षर पटेल ने 23 रन बनाकर टीम में अहम योग्दान दिया।

तिलक ने एक ऐसा शानदार छक्का लगाया जो सीधे स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा। इसी मैच में तिलक ने अपने टी-20 करियर के 1000 रन पूरे किए, और वे सिर्फ 34 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचने वाले भारत के 5वें बल्लेबाज बने।साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 3 जबकि लुथो सिपामला ने 2 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका की पारी 74 पर ऑलआउट

175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई। टीम केवल 74 रन बनाकर ढेर हो गई। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है।इससे पहले 2022 में भारत के ही खिलाफ राजकोट में दक्षिण अफ्रीका 87 रन पर सिमट गया था।

भारत की घातक गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों ने घाचक गेंदबाजी की।अर्शदीप सिंह ने  2 विकेट लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी  2-2 विकेट अपने नाम किए।हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने भी  1-1 विकेट  लिए।डेवाल्ड ब्रेविस 22 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। साउथ अफ्रीका के 7 खिलाड़ी 10 रन तक भी नहीं पहुंच सके।

बुमराह ने पूरा किया बड़ा माइलस्टोन

जसप्रीत बुमराह ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए।वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उनसे पहले अर्शदीप सिंह इस उपलब्धि तक पहुंच चुके हैं।इसके साथ ही वे इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे, टी-20 में 100-100 विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए।

अर्शदीप ने रचा नया रिकॉर्ड

पहले टी-20 में अपने 2 विकेटों के साथ अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के साथ साझा कर लिया। दोनों के नाम अब 47 विकेट हैं।फिलहाल भारतीय टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।अब भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर को चंडीगढ़ में खेलेगीष

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds