BREAKING

4 days ago
Sports

ICC का बड़ा एक्शन, स्लो ओवर रेट के चलते भारतीय टीम पर लगा 10% फाइन,कप्तान केएल राहुल ने मानी गलती

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इस सफलता के बीच टीम इंडिया को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से बड़ा झटका लगा है। आईसीसी ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के कारण भारतीय टीम पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। कप्तान केएल राहुल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके बाद किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

क्या है मामला?

3 दिसंबर 2025 को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई। ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने पाया कि छूट मिलने के बावजूद टीम इंडिया दो ओवर पीछे रह गई थी।ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत निर्धारित समय में ओवर पूरे न करने पर हर ओवर के लिए 5% मैच फीस काटी जाती है।टीम इंडिया दो ओवर पीछे थी, इसलिए कुल 10% मैच फीस कट गई।इस मैच में भारतीय टीम ने 358 रन बनाए थे, लेकिन शानदार स्कोर के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह वही मैच था जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।

सीरीज का पूरा हाल

भारत टेस्ट सीरीज हारकर वनडे में बदला लेने उतरी थी, और टीम इस मिशन में सफल भी रही।पहले वनडे (रांची) मैच में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत हासिल की थी।  दूसरे वनडे (रायपुर) मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।इसी मैच में स्लो ओवर रेट के कारण भारतीय टीम पर जुर्माना लगा है।दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को 4 विकेट से जीता था।तीसरे वनडे (वाइजैग) मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार 9 विकेट से जीत हासिल की थी और सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा कर लिया था।

ICC की बढ़ी सख्ती

पिछले कुछ वर्षों में ओवर रेट को लेकर ICC बेहद गंभीर हो गया है।इसके मुख्य कारण हैं कि टेलीविजन प्रसारण समय सीमा के कारण मैचों की गति पर असर पड़ने लगा है।स्लो ओवर रेट को रोकने के लिए जुर्माने के साथ-साथ फील्डिंग प्रतिबंध जैसे नियम भी लागू हैं।अगर आने वाली T20 सीरीज में भी भारतीय टीम समय पर ओवर पूरे नहीं कर पाती, तो जुर्माना और भी लग सकता है।कप्तान पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतकर दमदार वापसी जरूर की है, लेकिन स्लो ओवर रेट के चलते ICC की कार्रवाई ने उनकी खुशी को कुछ कम कर दिया है। 10% मैच फीस कटने का मतलब है कि खिलाड़ियों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा। अब देखना यह है कि आने वाली T20 सीरीज में टीम इस गलती को सुधार पाती है या नहीं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds