BREAKING

4 days ago
Sports

नॉर्वे में मीराबाई चानू का कमाल , वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में जीता सिल्वर मेडल, तीसरी बार चैंपियनशिप में जीता पदक

भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में  एक बार फिर से वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन कर दिया। नॉर्वे के फ़ोर्डे में चल रहे विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल पर कब्जा कर लिया है।यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में उनका तीसरा मेडल है।इसी के साथ वह देश के लिए सबसे ज्यादा विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली तीसरी वेटलिफ्टर बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने 2017 विश्व चैंपियनशिप में के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था और फिर 2022 में उन्होंने 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था।मीराबाई चानू ने 3 साल बाद इस बड़े टूर्नामेंट में पदक जीता है। इससे वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनके नाम कुल 3 पदक हो चुके हैं।

मीराबाई चानू ने कुल 199 किलोग्राम का वजन उठाया

मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक 2024 में कोई भी पदक नहीं जीत पाई थीं ।वह चौथे स्थान पर रही थी। इसके बाद उनके ऊपर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अच्छा करने का दवाब था। और मीराबाई चानू ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल  कर सिल्वर मेडल पर अपने नाम कर लिया। मीराबाई ने स्नैच कैटेगरी में कुल 84 किलोग्राम का वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क कैटेगरी में 115 किलोग्राम का वजन उठाया। इस तरह से उन्होंने कुल 199 का किलोग्राम का वजन उठाकर रजत पदक जीत लिया।

मीराबाई ने की दमदार शुरुआत

मीराबाई चानू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्नैच कैटेगरी में अपने पहले ही प्रयास में 84 किलोग्राम का वजन उठाया था और दमदार शुरुआत की थी। गोल्ड मेडल कोरिया की री सोंग-गम ने जीता, जिन्होंने कुल 213 किग्रा (91 किग्रा + 122 किग्रा) भार उठाया। इसके अलावा उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 122 किलोग्राम का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। थाईलैंड की थान्याथोन सुकचारोएन ने 198 किलोग्राम (88 किग्रा + 110 किग्रा) का वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

मीराबाई चानू ने जीता 14वां पदक
विश्व चैंपियन में सिल्वर जीतने के साथ ही मीराबाई चानू का विश्व स्तर पर 14वां मेडल है। इनमें 2021 तोक्यो ओलंपिक का सिल्वर, तीन कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल (2014 सिल्वर, 2018 और 2022 गोल्ड), पांच कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप मेडल (चार गोल्ड, एक सिल्वर), 2020 एशियन चैंपियनशिप का ब्रॉन्ज और 2016 साउथ एशियन गेम्स का गोल्ड शामिल है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds