महिला हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को अपनी पहली हार मिली है।

महिला हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को अपनी पहली हार मिली है। भारतीय प्लेयर्स चीन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और उन्हें शिकस्त मिली है।

चीन के हांगझोऊ में महिला हॉकी एशिया कप का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट के सुपर-4 के मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को चीन से 4-1 से हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच में भारत की तरफ से सिर्फ मुमताज खान ही गोल कर पाईं। उनके अलावा बाकी की प्लेयर्स गोल करने में विफल साबित हुईं। जारी टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम की ये पहली हार भी है।

चीन के लिए तीन प्लेयर्स ने किया गोल

 

चीन की महिला हॉकी टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख दिखाया। चीन के लिए चौथे मिनट में ही झोउ मेइरोंग ने गोल करके बढ़त दिला दी। इसके बाद चेन यांग ने 31वें मिनट में गोल किया। इससे चीन की टीम 2-0 से आगे हो गई थी। फिर भारत के लिए मुमताज खान ने 39वें मिनट में गोल किया। इससे भारतीय प्लेयर्स की उम्मीदें बंधी, लेकिन फिर भी भारतीय टीम दूसरा गोल नहीं कर पाई। भारतीय टीम मौकों को भुनाने में नाकाम रही और तीन में से एक भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर सकी। भारत को दसवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन चीन के डिफेंडरों ने गोल नहीं होने दिया।

अहम मौकों पर भारतीय टीम ने गलतियां

दूसरे क्वार्टर में भी काफी मौके बने लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। भारत को 27वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन फिर नाकामी हाथ लगी। तीसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में चीन ने गोल दागकर दबाव और बढ़ा दिया। आखिरी क्वार्टर में चीन ने 47वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।

महिला हॉकी एशिया कप 2025 में भारत को मिली पहली बार

भारतीय महिला हॉकी टीम जारी एशिया कप में चीन के मैच से पहले तक अपराजेय रही थी। भारतीय टीम पूल चरण में अपराजेय रही थी । उसने थाईलैंड और सिंगापुर को हराया जबकि जापान से ड्रॅा खेला। सुपर 4 चरण के पहले मैच में उसने कोरिया को 4-2 से हराया था। सुपर-4 की टॉप दो टीमें 14 सितंबर को फाइनल खेलेंगी। एशिया कप के विजेता को 2026 महिला विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा जो बेल्जियम और नीदरलैंड में होना है। भारतीय टीम को अब अगला मुकाबला जापान के खिलाफ खेलना है, जिसे जीतकर टीम फाइनल में जगह पक्की कर लेगी।

टीम इंडिया को मिली हार

भारतीय टीम के लिए चीन के खिलाफ खेले गए मैच में कुछ भी सही नहीं घटा। चीन ने पूरे मैच में बेहतरीन खेल दिखाया और भारतीय टीम के डिफेंस की धज्जियां उड़ा डाली। चीन की तरफ से जौ मेइरोंग, चेन यांग, टैन जिनजुआंग ने गोल दागा। भारत की ओर से एकमात्र गोल मुमताज खान ने मैच के 38वें मिनट में किया।

रुक गया विजय रथ

एशिया कप 2025 में इसके साथ ही भारतीय टीम का विजय रथ भी रुक गया है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड को धूल चटाते हुए की थी। इसके बाद टीम ने सिंगापुर को हराया था, तो जापान के खिलाफ मैच ड्रॉ पर छूटा था। वहीं, सुपर 4 राउंड के पहले गेम में भारत की बेटियों ने कोरिया को 4-2 से धो डाला था। अब अगले मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत जापान के साथ 12 सितंबर को होनी है। फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में जापान के खिलाफ जीत का स्वाद चखना होगा।

Exit mobile version