भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप का टाइटल अपने नाम कर लिया है। भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के फाइनल में 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

भारत ने जीता टॉस गेंदबाजी चुनी
इंडिया टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने फाइनल मैच के लिए अपनी टीम में कुछ बदलाव किए । टीम ने चोटिल हार्दिक पांड्या को प्लेइंग-11 से बाहर हो गए। वहीं अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को भी प्लेइंग-11 से बाहर जाना पड़ा था। फाइनल मुकाबले के लिए टीम में रिंकू सिंह और शिवम दुबे की एंट्री हुई।
पाकिस्तान ने की पहले बैटिंग
पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 19.1 ओवर में 146 रन बनाए थे। भारत ने दो गेंद शेष रहते ही 150 रन केवल पांच विकेट के नुकसान पर बना लिए और मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। एशिया कप में भारत की इस साल पाकिस्तान पर ये लगातार तीसरी बार जीत है।
पाकिस्तान ने की शानदार शुरुआत
पाकिस्तान ने पहले बैटिंग की । पारी की शुरुआत करने साहिबजादा फरहान और फखर जमां की जोड़ी मैदान में उतरी। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए कोई विकेट पॉवरप्ले में नहीं गिरने दिया और स्कोर को 45 रन तक पहुंचा दिया। 7 ओवर में पाकिस्तान ने बगैर किसी नुकसान के 56 रन बना लिए थे।और अंत में पाकिस्तान की टीम ने 19.1 ओवर में 146 रन बनाए ।

तिलक वर्मा ने भारत को दिलाई शानदार जीत
लक्षंय का पीछा करने उतर टीम इंड़िया की शुरूआत भले ही अच्छी न रही हो। लेकिन अंतिम गेंदों पर जो भारतीय टीम ने धमाल मचा दिया।
जीत के लिए भारतीय टीम को अंतिम ओवर में 10 रन बनाने थे। पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी करने हारिस रऊफ आए। स्ट्राइक पर अर्धशतक जड़ चुके तिलक वर्मा थे। तिलक ने दूसरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में छक्का जड़ दिया और एक रन लेकर स्कोर को बराबर करा दिया। जीत के लिए भारतीय टीम को अंतिम तीन गेंद पर एक रन बनाने थे ऐसे में रिंकू सिंह ने मिड ऑन की दिशा में चौका जड़कर टीम इंडिया को 5 विकेट से जीत दिला दी। भारतीय टीम को एशियाई चैंपियन बना दिया ।

20 दिन चले टूर्नामेंट में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने। कुलदीप यादव एशिया कप इतिहास के टॉप विकेट टेकर बने। उन्होंने एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट भी लिए।
अभिषेक शर्मा टी-20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। टूर्नामेंट के 41 साल में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल हुआ। वहीं टीम इंडिया टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बनी।
भारत ने पाकिस्तान को लगातार 8वीं बार हराया
भारत ने पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 8वीं बार हराया। टीम को आखिरी हार 2022 के एशिया कप में दुबई के मैदान पर ही मिली थी। इसके बाद टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में 2 बार और एशिया कप में 4 बार हराया। वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में 1-1 जीत दर्ज की।
तिलक वर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच
खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।









