BREAKING

Punjab

PUNJAB का पहला आउटडोर विधानसभा सेशन.आज होगा श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब सरकार का विशेंष सेशन, इतिहास में दर्ज हुआ दिन

24 नवंबर 2025 का दिन पंजाब के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। राज्य की राजनीति में पहली बार ऐसा हुआ जब पंजाब विधानसभा का विशेष सेशन राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से बाहर आयोजित किया गया। यह ऐतिहासिक सेशन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह के सम्मान में श्री आनंदपुर साहिब में हो रहा है वही पवित्र स्थल, जहां से सिख इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाएँ जुड़ी हैं।श्री आनंदपुर साहिब में बनाया गया अस्थायी विधानसभा हॉल बिल्कुल चंडीगढ़ स्थित पंजाब विधानसभा की तरह तैयार किया गया है। इस सेशन को स्पेशल असेंबली सेशन का नाम दिया गया है, जो दोपहर एक बजे शुरू होगा। इसमें प्रश्नकाल, शून्यकाल या सामान्य कार्यवाही शामिल नहीं होगी।सेशन का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि देना और उनके बलिदान तथा आदर्शों को ससम्मान याद करना है।

350वीं शहादत वर्षगांठ पर विशेष प्रस्ताव पेश

सेशन में एक विशेष प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसमें कहा गया है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।उन्होंने मानवाधिकार, धर्म की स्वतंत्रता और मानव सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।उनका जीवन साहस, करुणा और न्याय जैसे मूल्यों को जीवंत रखता रहा है।पंजाब के लोग, चाहे किसी भी धर्म से हों, गुरु जी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हैं।सदन यह भी संकल्प लेगा कि गुरु जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर पंजाब में शांति, सद्भावना और भाईचारे को आगे बढ़ाया जाएगा।

क्यों खास है श्री आनंदपुर साहिब?

सिख इतिहास में श्री आनंदपुर साहिब का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी स्थल पर 1699 में खालसा पंथ की स्थापना हुई।2009 में श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र का गठन नौ विधानसभा क्षेत्रों को जोड़कर किया गया था।यहाँ से कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने पहला चुनाव जीता था।

तीन दिवसीय भव्य आयोजन

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ के अवसर पर पंजाब सरकार 23-25 नवंबर तक तीन दिवसीय भव्य इवेंट कर रही है। लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए रूपनगर प्रशासन ने हाई-टेक व्यवस्थाएँ की हैं।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने “anandpursahib350.com”नाम से एक वेबसाइट और मोबाइल एप लॉन्च किया है।यह पंजाबी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें शटल बस रूट व टेंट सिटी लोकेशन और ट्रॉली सिटी,ट्रैफिक डायवर्जन,समागमों की रियल टाइम अपडेट्स शामिल हैं।उद्देश्य यह है कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो।

तीन दिनों के कार्यक्रम

24 नवंबर को स्पेशल असेंबली सेशन में गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।विशेष प्रस्ताव भी पेश किए जा सकते हैं।संभावना है कि बड़े राजनीतिक ऐलान भी किया जा सकता है।AAP सरकार अपनी 4 साल की उपलब्धियाँ भी रख सकती है।24 नवंबर को शीश भेंट नगर कीर्तन ,हेरिटेज वॉक व ढाडी वार और कवि दरबार औऱ नौवें गुरु के जीवन पर विशेष व्याख्यान वगतका (सिख मार्शल आर्ट) प्रदर्शन,लाइट एंड साउंड ड्रोन शो कीर्तन दरबार किया जाएगा।25 नवंबर को पूरे पंजाब में पौधारोपण अभियान व ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा।“सरबत दा भला” कार्यक्रम ड्रोन शो, तीनों शहीद  भाई मति दास, भाई सती दास और भाई दियाला  को समर्पित आयोजन भी किया जाएगा।

2022 में सत्ता में आने के बाद यह मौका है जब AAP सरकार अपने चार सालों के कामों का ब्योरा भी सदन और जनता के सामने रख सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली,रोजगारऔर नशा-रोधी अभियान जैसे क्षेत्रों में अपने कार्यों को सरकार हाइलाइट कर सकती है।

ऐतिहासिक दिन- ऐतिहासिक संदेश

यह आयोजन न सिर्फ श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाएगा, बल्कि पंजाब सरकार के लिए यह अपनी उपलब्धियाँ बताने और राज्य की एकता का संदेश देने का बड़ा अवसर भी है।श्री आनंदपुर साहिब में विधानसभा सेशन आयोजित करके पंजाब सरकार ने यह दिखाया है कि आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक शासन दोनों को एक साथ लेकर आगे बढ़ा जा सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds