BREAKING

Punjab

PM मोदी और अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई ,‘मिशन रंगला पंजाब’ के कमांडर भगवंत मान को मिल रही हैं जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन के अवसर पर आज देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।” इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों।”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को अपना छोटा भाई बताते हुए लिखा, “भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और जनता की सेवा करने की निरंतर ऊर्जा दें।”

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने उन्हें ‘मिशन रंगला पंजाब’ का कमांडर कहते हुए लिखा, “भगवान से प्रार्थना है कि आपका रंगला पंजाब बनाने का सपना साकार हो। पंजाब के भविष्य की बागडोर आपके मजबूत कंधों पर है।”

वहीं आम आदमी पार्टी (पंजाब) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर लिखा, “लाखों पंजाबियों के लिए आशा और प्रोत्साहन, साथ ही जनहितैषी सरकार और सुविधाएं देने वाले मान साहब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” पार्टी नेता युवराज भारद्वाज ने उन्हें जनता की आवाज और सादगी व ईमानदारी का प्रतीक बताते हुए जनसेवा में उनके योगदान की सराहना की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का जन्मदिन उनके पैतृक गांव सतौज में सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर घर में सुखमनी साहिब का पाठ हुआ और रागी जत्थे ने कीर्तन कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक रूप दिया।

वहीं, चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पर भी उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग फूल-मालाओं और गुलदस्तों के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। पंजाब के कई वरिष्ठ नेता भी आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बधाई देने पहुंचे। समर्थकों की यह भीड़ मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का जीवंत प्रमाण है।

स्टैंडअप कॉमेडियन से मुख्यमंत्री तक का प्रेरणादायक सफर

भगवंत मान का सफर आसान नहीं था। एक स्टैंडअप कॉमेडियन से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री बनने तक उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन का परिचय दिया। उनकी ज़िंदगी उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो कुछ कर दिखाने का सपना देखते हैं।

CM मान के नेतृत्व में पंजाब में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़े क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। निवेश बढ़ाने और राज्य के विकास को नई दिशा देने में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds