BREAKING

Punjab

देर रात MOHALI फेज़-7 में चली गोलियां,दो अज्ञात बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मोहाली के फेज़-7 इलाके में देर रात एक भयानक फायरिंग की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। स्थानीय समयानुसार रात करीब 12:30 बजे दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ करीब 35 राउंड गोलियां चली। इस दौरान घर के बाहर खड़ी कई गाड़ियों और खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, यह घटना फेज़-7 पुलिस स्टेशन और NRI पुलिस स्टेशन के बिलकुल पीछे हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने इलाके की नाकाबंदी कर दी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी। फेज़-11 थाना पुलिस ने इस हमले को सुनियोजित करार दिया है और आरोपी बदमाशों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, CCTV फुटेज में दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। उन्होंने लगभग 40 सेकंड तक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की, और इसके बाद तेजी से मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुईं।शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पिता सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं और उनका किसी से कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं है। न ही उन्हें किसी तरह की धमकी या जबरन वसूली का कॉल आया था। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर डर का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें। पुलिस अधिकारी घटना के उद्देश्य का पता लगाने में जुटे हैं और जांच की जा रही है कि फायरिंग का उद्देश्य सिर्फ दहशत फैलाना था या किसी विशेष व्यक्ति को निशाना बनाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। जांच में CCTV फुटेज की मदद ली जा रही है, जिससे आरोपी हमलावरों की पहचान जल्द की जा सके।जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि मोहाली की यह फायरिंग किस मकसद से की गई थी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds