पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के निधन से प्रशंसक अभी उबर भी नहीं पाए थे कि एक और दुखद खबर आई है। ‘द हीमैन ऑफ इंडिया’ के नाम से लोकप्रिय रहे अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन हो गया है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और बॉडीबिल्डिंग समुदाय के लिए यह दुखद खबर है। मशहूर बॉडीबिल्डर और अभिनेता वरिंदर घुम्मण का निधन हो गया है। वें शाकाहारी बॉडीबिल्डर के रूप में देश में अपनी अलग पहचान रखते थे। वरिंदर ने कई चर्चित फिल्मी हस्तियों के साथ काम किया था, जिनमें सलमान खान का नाम भी शामिल है।

कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन
जानकारी के अनुसार, वरिंदर घुम्मण अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में माइनर सर्जरी के लिए भर्ती हुए थे। उनका यह इलाज बाइसेप्स में आई चोट के लिए था। डॉक्टरों ने इसे एक रूटीन ट्रीटमेंट बताया था और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की संभावना थी। हालांकि, इलाज के दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके आकस्मिक निधन की खबर ने पंजाब और पूरे बॉडीबिल्डिंग समुदाय को शोक में डाल दिया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया
वरिंदर घुम्मण ने बॉडीबिल्डिंग में कई उपलब्धियां हासिल कीं। 2009 में उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता। इसके अलावा, वे मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय टीम का नेतृत्व भी किया। उन्हें पहला शुद्ध शाकाहारी बॉडीबिल्डर माना जाता है, जिन्हें आईएफबीबी प्रो कार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2011 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्रिक्स में सफलता हासिल की।
फिल्मी करियर में भी रहे सक्रिय
वरिंदर घुम्मण केवल बॉडीबिल्डिंग तक ही सीमित नहीं रहे। उन्होंने पंजाबी और हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया।वरिनद्र ने पंजाबी फिल्म 2012 में आई ‘कबड्डी वन्स अगेन’ में लीड रोल निभाया था और शिंगारा सिंह के किरदार से दर्शकों का ध्यान खींचा था। वरिन्द्र ने हिंदी फिल्में में भी काम किया । उन्होंने ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ और ‘मरजावां’ जैसी फिल्मों में काम किया।‘टाइगर 3’ में उन्होंने पाकिस्तानी जेल गार्ड शकील का किरदार निभाया, जबकि ‘मरजावां’ में उन्होंने पंजाब के मशहूर पहलवान के रूप में विलेन का रोल किया। उनके अभिनय ने दर्शकों के बीच उन्हें एक मजबूत और यादगार छवि दिलाई।

फिटनेस और शाकाहारी जीवनशैली के प्रेरक
वरिंदर को सीने की मांसपेशियों में चोट लगी थी, इसलिए वे इलाज के लिए अमृतसर गए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मामूली इलाज उनकी जान ले लेगा। वरिंदर जालंधर के मॉडल टाउन में रहते थे और वहीं उनका एक जिम भी था। वे वेजिटेरियन बॉडीबिल्डर के रूप में पूरे देश में फेमस थे और फिटनेस और वेगन डाइट को बढ़ावा देते थे। वरिंदर घुम्मण ने शाकाहारी बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस को पूरे देश में बढ़ावा दिया। जालंधर के मॉडल टाउन में उनका जिम था, जहां उन्होंने युवाओं को स्वस्थ जीवन और वेगन डाइट की प्रेरणा दी। वे फिटनेस और शरीर सौष्ठव के क्षेत्र में एक आइकॉन के रूप में देखे जाते थे।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
वरिंदर के अचानक निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों और साथी कलाकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और बॉडीबिल्डिंग समुदाय ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी यादें साझा कीं।पंजाबी जगत की कईं हस्तियां व मंत्री भी उन्हे सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पंजाब के जालंधर में आज मशहूर शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हम आपको बता दें कि घुम्मन का निधन गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हार्ट अटैक आने से हुआ था। उनकी मौत की खबर ने उनके चाहने वालों और फिटनेस कम्युनिटी में शोक की लहर दौड़ा दी है।
वरिंदर घुम्मण का जाना पंजाब और पूरे देश के लिए बड़ा धक्का है। उनके योगदान ने बॉडीबिल्डिंग, फिटनेस और फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ी है। उनके निधन से एक प्रेरक और मेहनती व्यक्तित्व हमेशा के लिए हमारे बीच नहीं रहेगा।









