BREAKING

Chandigarh

COURT ने CBI को दिया कृष्णु का 9 दिन का रिमांड, अब CBI करेगी पूछताछ,बिचौलिए ने उगले राज तो होगा पर्दाफाश

पंजाब के  DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े केस के बिचौलिया कृष्नु को आज चंड़ीगढ कोर्ट में पेश किया गया।आज CBI ने उसे कोर्ट में पेश कर 9दिन का रिमांड हासिल किया। ऐसे में अब कई बड़े पुलिस अधिकारियों पर अब शिकंजा कसने ही वाला है। यानि के अब कृष्नु बोलेगा और कई बड़े भेद खोलेगा।

जेल में बंद आरोपी बिचौलिए कृष्नु को आज चंडीगढ़ CBI कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि आरोपी की केस में अहम भूमिका है। CBI को जांच के दौरान डायरी और कई अहम सबूत मिले हैं। एक 100 GB का डाटा जो रिकवर करना है और उसके अलावा चैट इसमें काफी अहम सबूत है और बिचौलिए कृष्ण के किस-किस के साथ और संपर्क थे कई पहलुओं पर पूछताछ की जानी है।पंजाब के कई बड़े पुलिस अफसरों और नेताओं के साथ उसके लिंक सामने आएंगे। बिचौलिया कृष्णू किन अधिकारियों और नेताओं के लिए लायजनिंग का काम करता था, इन सबका भी खुलासा होगा।

CBI के अधिकारियों के अनुसार रिमांड के दौरान बिचौलिये कृष्णू से उन सभी उद्योगपतियों, कारोबारियों और अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी, जिनसे वह निलंबित DIG भुल्लर के कहने पर उगाही करने जाता था। बता दें कि इससे पहले CBI ने चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित भुल्लर की कोठी पर दोबारा रेड की थी। इससे पहले भुल्लर के सेक्टर-9 स्थित HDFC बैंक सहित अन्य तीन लॉकरों को खुलवाया गया था। इसके बाद लुधियाना में भुल्लर के फार्म हाउस और 55 एकड़ जमीन पर की जानकारी मिली थी। रोपड़ रेंज के दो IPS अधिकारियों के अलावा भुल्लर के रीडर, पीए सहित अन्य स्टाफ के पुलिसकर्मियों को समन कर की गई पूछताछ में जो तथ्य सामने आये हैं, अब बिचौलिये कृष्णू का रिमांड लेकर CBI इस कड़ी में अपनी जांच को और आगे ले जाएगी। CBI की इस इन्वेस्टिगेशन चेन में अब कई पुलिस अफसरों और नेताओं के नाम भी जल्द सामने आ सकते हैं।

जब CBI ने हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिये कृष्णु शारदा को गिरफ्तार किया था तो तब एक कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली थी। रिकॉर्डिंग में मंथली मांगे जाने की भी बात कही गई है। इन सभी ऑडियो रिकॉर्डिंग के अलावा अब CBI रिमांड के दौरान बिचौलिये कृष्णू और निलंबित DIG भुल्लर के बीच लंबे अरसे से चली आ रही व्हाट्सअप चैट और उसके अन्य अफसरों के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत को लेकर रिमांड में पूछताछ की जाएगी।

रिश्वत केस में पकड़े पंजाब के रोपड़ रेंज के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर का विदेशी कनेक्शन भी सामने आया था। भुल्लर के ड्यूटी के दौरान ही करीबन 10 बार दुबई यात्रा पर जाने की चर्चा है। CBI ने भुल्लर का पासपोर्ट अपने कब्जे में लिया हुआ है। इसके माध्यम से उनके विदेश दौरों की डिटेल जुटाई जा रही है। CBI के आधिकारिक सूत्रों अनुसार अब तक भुल्लर के दुबई में 2 और कनाडा में 3 फ्लैट का पता चला है। इसके अलावा उनके पास लुधियाना में लगभग 55 एकड़ जमीन और माछीवाड़ा क्षेत्र में 20 दुकानों की जानकारी भी CBI के हाथ लगी है। CBI को शक है कि भुल्लर ने अपनी तैनाती के दौरान विदेशों में भी संपत्ति बनाई। CBI सूत्रों का कहना है कि एजेंसी अब इन सभी संपत्तियों के सोर्स का पता लगाने में जुटी है और यह जांच भी की जा रही है कि क्या इन संपत्तियों को किसी अन्य नाम पर खरीदा गया था। आने वाले दिनों में भुल्लर की संपत्तियों को लेकर और खुलासे होने की संभावना है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds