BREAKING

Punjab

रिश्वत केस में पकड़े गए पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर का विदेशी कनेक्शन उजागर, CBI की जांच में दुबई और कनाडा में फ्लैट, पंजाब में करोड़ों की जमीन

पंजाब के रोपड़ रेंज के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ रिश्वत केस में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। CBI को अब उनके विदेशी कनेक्शन का भी पता चला है।बताया जा रहा है कि भुल्लर अपनी ड्यूटी के दौरान ही करीब 10 बार दुबई की यात्रा कर चुके हैं। CBI ने उनका पासपोर्ट कब्जे में लेकर उनके सभी विदेश दौरों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।ताकि भुल्लर के और विदेशी दौरे की जानकारी पता चल सके।

विदेशों में संपत्तियों का खुलासा

CBI के मुताबिक, अब तक की जांच में भुल्लर के नाम पर दुबई में 2 और कनाडा में 3 फ्लैट होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा, लुधियाना में करीब 55 एकड़ जमीन और माछीवाड़ा क्षेत्र में भी 20 दुकानों का खुलासा हुआ है।एजेंसी को शक है कि इन संपत्तियों को भुल्लर ने अपनी पोस्टिंग के दौरान अन्य लोगों के नाम पर खरीदा हो सकता है। फिलहाल सभी संपत्तियों के फंडिंग सोर्स की जांच जारी है।

पूर्व DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने उठाए गंभीर सवाल

पूर्व DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने इस पूरे मामले पर कहा,“इस तरह के अधिकारियों के बारे में मंत्रियों और अफसरों को पहले से पता रहता है। जो पैसा मिला है, वह एक-दो दिन में नहीं आया। यह सबकी जानकारी में था, लेकिन कोई बोल नहीं रहा था।”उन्होंने आगे कहा कि भुल्लर जैसा एक अफसर ही नहीं, बल्कि “इससे भी बड़े मगरमच्छ पुलिस विभाग में बैठे हैं”, जो मंत्रियों, अफसरों और यहां तक कि जजों की जरूरतें पूरी करते रहे हैं।

कृष्नु को CBI बना सकती है सरकारी गवाह

मंडी गोबिंदगढ़ के व्यापारी से रिश्वत डील सेट कराने वाले कृष्नु को CBI सरकारी गवाह बना सकती है।सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी कृष्नु को इस दिशा में राजी करने की कोशिश कर रही है। अगर वह सरकारी गवाह बनता है, तो भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds