पंजाब और हिमाचल में भारी बारिश, बाढ़ का फिर बढ़ा खतरा , मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट,अगले 2-3 दिनों के लिए भारी बारिश का चेतावनी

पंजाब में  जहां इस बार मानसून ने अपनी पूरी ताकत दिखा दी है। लगातार हो रही भारी बारिश ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उधर, हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का असर साफ़ देखने को मिल रहा है। यहां स्थित भाखड़ा डैम में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डैम प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सुरक्षा के मद्देनज़र हर दो घंटे के अंतराल पर डैम से पानी छोड़ा जाएगा। इससे सतलुज नदी के किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है। प्रशासन द्वारा लोगों को पहले ही सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी जा रही है। फिलहाल, स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आपदा प्रबंधन टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं।  5 से 7 अक्टूबर के बीच 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की भी आशंका है। भारी वर्षा के चलते भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ने पोंग बांध के सभी गेट खोल दिए हैं।

मौसम विभाग ने इन दो दिनों के दौरान औसतन 110 मिलीमीटर बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जो पिछले 80 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पंजाब और हिमाचल में भारी वर्षा के चलते भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ने सभी छह फ्लड गेट शनिवार को खोलने का फैसला किया है। यहां से 50,000 क्यूसेक पानी ब्यास दरिया में छोड़ा जाएगा।बीबीएमबी के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को मौसम के हालात को देखने के बाद ही इन्हें खोलने पर विचार किया जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

 

 

Exit mobile version