BREAKING

NEPAL

नेपाल में दर्दनाक हादसा: यात्री बस नदी में गिरी, 18 की मौत, कई घायल

नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस में कुछ विदेशी पर्यटक भी सवार थे।

यह दुर्घटना रात करीब 1 बजे चिनाधारा क्षेत्र के पास हुई। बताया जा रहा है कि बस पृथ्वी राजमार्ग पर चल रही थी और अचानक नियंत्रण बिगड़ने से सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। मृतकों में 6 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। घायलों में 8 महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल की सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। रात का अंधेरा और नदी का तेज बहाव रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बना रहा।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर का नियंत्रण खो जाना, सड़क की खराब स्थिति या ओवरलोडिंग दुर्घटना की वजह हो सकती है।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds