T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में क्रिकेट का माहौल गरमाया हुआ है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है और इससे पहले अमेरिका की क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है।
इंडिया ए के खिलाफ वॉर्म-अप, फिर स्ट्रीट फूड का मज़ा
अमेरिकी टीम ने 2 फरवरी को इंडिया ए के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेला। मैच के बाद टीम के खिलाड़ी मुंबई की सड़कों पर स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते नजर आए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में USA टीम के कुछ खिलाड़ी एक ठेले पर खड़े होकर गोलगप्पे (पानीपुरी) खाते दिखाई दे रहे हैं। यह देसी अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर फनी रिएक्शंस
गोलगप्पे खाते खिलाड़ियों का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है। यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स और मीम्स शेयर कर रहे हैं।
कई यूजर्स ने इस वीडियो को भारत की सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ते हुए कहा कि
“इन खिलाड़ियों को भारत में किसी तरह की सुरक्षा की चिंता नहीं है।”

पाकिस्तान और बांग्लादेश पर तंज
वायरल क्लिप पर कुछ यूजर्स ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी ट्रोल किया। लोगों का कहना है कि यह वीडियो उन टीमों के लिए “तमाचा” है, जो भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा को मुद्दा बनाती रही हैं।
इन स्टार खिलाड़ियों की दिखी झलक
इस वायरल वीडियो में USA के जाने-माने मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज़, एरॉन जोन्स, संजय कृष्णमूर्ति,उत्कर्ष श्रीवास्तव
सहित दक्षिण एशियाई मूल के कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
क्रिकेट से आगे बढ़ती दोस्ती
यह वीडियो सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि संस्कृति, भरोसे और अपनापन भी दिखाता है। विदेशी खिलाड़ियों का भारतीय स्ट्रीट फूड एंजॉय करना फैंस के दिल जीत रहा है।






