BREAKING

India

सत्ता संभालने से लेकर 2025 तक PM मोदी ने मनाया विशेष तरीकों से अपना जन्मदिन कभी किए उद्घाटन तो कभी मा के साथ मनाया जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2014 में सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने हर बार अपना जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया है। कभी अपनी मां के साथ तो कभी किसी बड़ी परियोजना का उद्घाटन करके। PM  मोदी ने अपने जन्मदिन को हमेशा देश को आगे ले जाने और नई शुरुआत करने का जरिया बनाया है। आइए जानते हैं 2014 से 2024 तक उनके जन्मदिनों की पूरी कहानी।

2014 (64वां जन्मदिन): प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला जन्मदिन उन्होंने गुजरात में अपनी मां हीराबेन के साथ मनाया। मां ने उन्हें 5001 रुपये दिए जिसे PM ने जम्मू-कश्मीर के PM राहत-कोष में दान कर दिया। इसी साल PM मोदी के बर्थडे को सेवा सप्ताह के तौर पर मनाया गया था। इसके तहत पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर लगाए गए थे।

2015 (65वां जन्मदिन): 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बर्थडे के मौके पर शौर्यांजलि प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था। ये इवेंट 1965 के भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित हुई थी। दिल्ली में इस मौके पर ‘विकास दौड़’ का आयोजन किया गया था।

2016 (66वां जन्मदिन): एक बार फिर PM मेदी ने गुजरात आकर मां का आशीर्वाद लिया। इस साल PM दाहोद गए थे और वहां आदिवासी जनकल्याण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।PM मोदी ने गुजरात सरकार की 4817 करोड़ रुपये की सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

2017 (67वां जन्मदिन): साल 2017 में PM मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर सरदार सरोवर बांध का उद्धाटन किया था। इसके साथ वह अपनी मां से मिलने के लिए गए थे। BJP ने इस मौके को ‘सेवा दिवस’ के तौर पर मनाया और देशभर में रक्तदान शिविर और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

2018 (68वां जन्मदिन): PM मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपना जन्मदिन मनाया था। हां उन्होंने एक प्राइमरी स्कूल के छात्रों के साथ वक्त बिताया। इस दिन PM मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की थी। इसी दिन PM ने 600 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी गई थी।स दिन PM मोदी की लिखी किताब ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का गुजराती संस्करण नवजीवन ट्रस्ट की ओर से पब्लिश किया गया था।

2019 (69वां जन्मदिन): उन्होंने अपना जन्मदिन गुजरात के केवड़िया में मनाया। उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और सरदार सरोवर बांध का दौरा किया और अपनी मां के साथ भोजन भी किया। वहीं केवड़िया के बटरफ्लाई गार्डन में तितलियां उड़ाकर उत्सव मनाया था।आखिर में अपनी मां हीराबेन के साथ भोजन करके अपनी गुजरात यात्रा का समापन किया था।

2020 (70वां जन्मदिन): प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देश के हर मंडल में कार्यक्रम आयोजित किए गए और हर मंडल में 70 दिव्यांगजनों को तोहफे के तौर पर कृत्रिम उपकरण बांटे गए। BJP नेताओं ने अस्पतालों और झुग्गियों में जाकर जरूरतमंद लोगों को फल बांटे। कोरोना महामारी की वजह से अस्पतालों में मरीजों के लिए प्लाज्मा और ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाए गए

2021 (71वां जन्मदिन): PM मोदी ने अपने 71वें जन्मदिन के मौके पर कोरोना काल की वजह से वर्चुअली बधाई संदेश प्राप्त किए।BJP ने PM मोदी के जन्मदिन पर 20 दिवसीय ‘सेवा और समर्पण अभियान’ शुरू किया था, जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क किया और देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी दिन देश ने ढाई करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाने का नया रिकॉर्ड भी बनाया, इस उपलब्धि के लिए PM मोदी ने देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का आभार जताया।

2022 (72वां जन्मदिन): यह जन्मदिन देश के लिए बहुत यादगार रहा क्योंकि उन्होंने नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा।इस मौके पर PM मोदी ने कैमरे से खुद चीतों के कुछ फोटो भी क्लिक किए थे।उनकी फोटो खींचती हुई तस्वीर तब खूब वायरल हुई थी।

2023 (73वां जन्मदिन): इस दिन PM मोदी ने ‘यशोभूमि’ के नाम से मशहूर इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (IICC) के पहले फेज का उद्घाटन किया था। साथ ही पारंपरिक कारीगरों के लिए ‘विश्वकर्मा योजना’ की भी शुरुआत की।

2024 (74वां जन्मदिन): यह दिन BJP के लिए खास था क्योंकि यह सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने का भी दिन था।PM मोदी ने भुवनेश्वर के गडकाना में 26 लाख PMआवास घरों का उद्घाटन भी किया। साथ ही एक झुग्गी-बस्ती का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने जनता मैदान में सुभद्रा योजना का शुभारंभ किया।

मोदी (75वां जन्मदिन): मध्य प्रदेश में PM मित्र पार्क

Modi

इस साल अपने 75वें जन्मदिन पर PM मोदी मध्य प्रदेश के धार जिले में रहेंगे जहां वह PM MITRA पार्क का शिलान्यास करेंगे। इस पार्क का उद्देश्य देश को टेक्सटाइल हब बनाना और रोजगार को बढ़ावा देना है।सरकार देशभर में ऐसे 7 PM MITRA पार्क बना रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds