BREAKING

IndiaPunjab

चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर धमाका: स्कूटी में ब्लास्ट, पुलिस जांच में जुटी

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में स्थित पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर बुधवार शाम एक धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक, यह धमाका शाम करीब 5 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने बताया कि धमाका एक स्कूटी में हुआ है। मौके पर एक एक्टिवा स्कूटी खड़ी मिली, जिसमें विस्फोट होने की आशंका है।धमाका ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन इसके निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी दफ्तर की दीवार पर 70 से 80 छर्रों जैसे निशान मिले हैं। वहीं पास में खड़ी एक गाड़ी का शीशा भी टूट गया।हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

बीजेपी नेता और प्रवक्ता विनीत जोशी ने कहा कि धमाके की आवाज काफी तेज थी और दीवारों पर बने निशान चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया कि यह कम तीव्रता का धमाका था, लेकिन इसकी पूरी जांच होनी चाहिए

पुलिस के अनुसार, जिस स्कूटी में धमाका हुआ, वह बीजेपी ऑफिस के कॉल सेंटर में काम करने वाले एक युवक हर्ष की बताई जा रही है। उसने सुबह करीब 9 बजे यह स्कूटी दफ्तर के बाहर खड़ी की थी।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हादसा था या किसी साजिश के तहत किया गया धमाका।घटना के समय पूरे शहर में पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds