BREAKING

India

कूचबिहार रैली में PM मोदी का TMC पर हमला कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

‘कानून-व्यवस्था का अंत करने पर आमादा TMC’, कूचबिहार में कहा PM मोदी कूचबिहार की रैली में PM मोदी ने सत्ताधारी ममता बनर्जी की पार्टी TMC पर हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC कानून-व्यवस्था का बेड़ा गर्क करने में लगी हुई है। जानें PM मोदी ने और क्या कहा। PM नरेंद्र मोदी आज (रविवार को) पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक चुनावी रैली में पहुंचे। यहां PM मोदी ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड से मैंने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन महाअभियान की शुरुआत की थी। ब्रिगेड ग्राउंड की वो ऐतिहासिक छवियां और जनसभा देख कर पूरा टीएमसी सिंडिकेट चिंतित है। और आज कूचबिहार में मैं देख रहा हूं कि ब्रिगेड ग्राउंड में जो बिगुल बजे थे, कूचबिहार ने उस पर अपनी मुहर लगाई है।

विकास हेतु मतदान करने का आग्रह

PM मोदी ने कहा, ‘एक ओर टीएमसी का खौफ है और दूसरी ओर इससे निपटने का भरोसा बीजेपी का है। एक और टीएमसी के कट मनी और भ्रष्टाचार का भय है, दूसरी ओर विकास को गति देने वाली बीजेपी का भरोसा है। एक ओर घुसपैठ करके विदेशियों को यहां बसाने का डर है, दूसरी ओर घुसपैठ रोककर सभी घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल से हटाने का BJP का विश्वास है।’

नारीशक्ति को सुरक्षा का आश्वासन

कूचबिहार में PM मोदी ने कहा ‘एक ओर संदेशखाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर हो रहा निर्दय अत्याचार है, दूसरी ओर नारीशक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि इस बार विधानसभा चुनाव के बाद इनके ख़िलाफ पूरे पापों का हिसाब लिया जाएगा। चुन-चुनकर हिसाब होगा। 4 मई के बाद कानून अपनी कार्रवाई करेगा। चाहे जो भी बड़ा गुंडा हो, इस बार न्याय अवश्य होगा।’

संविधानिक संस्था को TMC किसी चीज़ का ज्ञान नहीं है।

PM मोदी ने कहा कि यहां की निर्दयी सरकार बंगाल की इस पवित्र धरती पर प्रतिदिन लोकतंत्र को क्षति पहुंचा रही है। ये निर्दयी सरकार किसी भी संवैधानिक संस्था की परवाह नहीं करती। दो-तीन दिन पहले पूरे देश ने देखा कि मालदा में न्यायिक अधिकारियों को किस प्रकार बंधक बनाया गया। TMC कानून-व्यवस्था को समाप्त करने पर तुली हुई है।

सच्चे सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगी BJP सरकार

PM मोदी ने कहा कि बंगाल शक्ति पूजा की भूमि है। मैं यहां उपस्थित सभी बहनों-बेटियों और बंगाल की हर बहन-बेटी से कहना चाहता हूं कि बीजेपी आपके सम्मान और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। जब बीजेपी सरकार आएगी तो महिलाओं के असली सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त होगा, और यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds