BREAKING

IndiaSports

WPL 2026: आरसीबी की जीत पर अनुष्का शर्मा ने जताई खुशी, बोलीं – ‘इतिहास दोहराया गया’

वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने खुशी जाहिर की है। आरसीबी महिला टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी बार डब्ल्यूपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

इस जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आरसीबी महिला टीम की ट्रॉफी उठाते हुए एक तस्वीर साझा की और लिखा, आरसीबी महिला टीम ने फिर कमाल कर दिखाया। इतिहास दोहराया गया।” अनुष्का की इस पोस्ट को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि वूमेंस प्रीमियर लीग के चार साल के इतिहास में यह आरसीबी का दूसरा खिताब है। इससे पहले साल 2024 में भी स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने ट्रॉफी जीती थी। अब 2026 में एक बार फिर आरसीबी ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

मैच की बात करें तो फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, लेकिन आरसीबी की बल्लेबाजों ने संयम और समझदारी से खेलते हुए लक्ष्य को छह विकेट रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी महिला टीम ने अपने फैंस को जश्न मनाने का एक और मौका दिया।

वहीं, अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह साल 2022 में ओटीटी पर आई फिल्म कला’ में एक गाने में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस’, जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है, काफी समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

फिलहाल अनुष्का शर्मा अपने परिवार और पति विराट कोहली के साथ समय बिता रही हैं और अपनी निजी जिंदगी का आनंद ले रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds