BREAKING

4 days ago
Uttar Pradesh

KANPUR के बाकरगंज बाजार में लगी भीषण आग, 70 से अधिक दुकानें जलकर खाक, करोडों का हुआ नुकसान, दमकल विभाग ने 3 घंटे में पाया आग पर काबू

आज सुबह करीब 4 बजे कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र स्थित बाकरगंज बाजार में भीषण आग लग गई, जिसमें बाजार की 70 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और करीब 3 घंटे की कठिन मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभीव तक किसी के भी कोई हताहत होने की सूचना नही मिली है।बाकरगंज कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि बाजार में लगभग 250 से अधिक किराना, फुटवियर और कपड़ों की दुकानें हैं। सुबह आग ने मस्जिद के आसपास के क्षेत्र को अपना शिकार बनाया है। आग से करीबन 3.50 से 4 करोड़ रुपये के बीच का नुकसान हुआ है।एक-एक दुकान में कम से कम 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बाकरगंज बाजार में बीते 20 वर्षों में आठ बार आग लग चुकी है। सबसे बड़ी घटना 23 अप्रैल 2012 को हुई थी, जिसमें 200 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। इसके बाद 2017 में आग लगी थी, जिसमें करीब 10–12 दुकानें जल गई थीं। इस बार की घटना 2017 के बाद बाजार में लगी सबसे बड़ी आग है।बाजार की अधिकांश दुकानें टीनशेड की बनी हुई हैं, जिसके कारण बार-बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।दुकानदारों ने प्रशासन और बाजार मालिक से पक्की दुकानें बनाने की मांग की है। दुकानगॉदारों ने कहा कि इससे पहले भी कई बार यह मांग कर चुके हैं, लेकिन न तो बाजार मालिक ने ध्यान दिया और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया।

दमकल विभाग की कार्रवाई

फायर बिग्रेड की टीम को सुबह करीबन 5:15 बजे बाबूपुरवा पुलिस ने मिनी कंट्रोल रूम फजलगंज को आग की सूचना दी। 30 मिनट के भीतर किदवई नगर, मीरपुर, कर्नलगंज, फजलगंज, लाटूश रोड, जाजमऊ सहित अन्य फायर स्टेशनों से दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाना शुरू किया गाड़ियों में पानी खत्म होने पर 17 राउंड पानी किदवई नगर स्थित साउथ एक्स मॉल से लाया गया।प्रारंभिक जांच में यह आग शार्ट सर्किट से मानी जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता अभी नही चल पाया है और पुलिस सटीक कारणों का पता लगाने की जांच कर रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds