BREAKING

HaryanaIndia

UGC के समर्थन में सड़कों पर उतरी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, हरियाणा भर में सौंपे जा रहे ज्ञापन

यूजीसी लागू होने के बाद देशभर में इसका जोरदार विरोध देखने को मिला था। कई राज्यों में हुए प्रदर्शन के बाद इस नियम को अस्थायी रूप से होल्ड कर दिया गया था। अब यूजीसी के समर्थन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सड़कों पर उतर आई है। पार्टी कार्यकर्ता हरियाणा के सभी जिलों में जाकर जिला उपायुक्तों को ज्ञापन सौंप रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि यूजीसी को दोबारा से लागू किया जाए।

अंबाला में ज्ञापन सौंपने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि यूजीसी के लागू होने से आम लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों के बाद जब यूजीसी लागू किया गया था, तब कुछ वर्गों ने इसका विरोध किया, जिसके चलते सरकार ने इसे तुरंत होल्ड कर दिया, जो पूरी तरह गलत फैसला है।

राजकुमार सैनी ने कहा कि यूजीसी का विरोध केवल करीब 15 प्रतिशत लोग कर रहे हैं, जबकि 85 प्रतिशत जनता इसके समर्थन में है। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में इस मामले की अगली सुनवाई कोर्ट में होनी है और उन्हें उम्मीद है कि उस समय यूजीसी को दोबारा से बहाल किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यूजीसी से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और छात्रों को बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे गरीब, पिछड़े और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को सबसे अधिक लाभ होगा। पार्टी का मानना है कि यूजीसी देश के भविष्य और शिक्षा सुधार के लिए जरूरी कदम है।

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबाला सहित अन्य जिलों में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से मांग की कि वह जल्द से जल्द यूजीसी को लागू करे और इस पर किसी भी तरह की राजनीति न करे पार्टी नेताओं ने कहा कि वे आने वाले दिनों में भी जनजागरण अभियान चलाएंगे, ताकि लोगों को यूजीसी के फायदे बताए जा सकें और सरकार पर इसे दोबारा लागू करने का दबाव बनाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds