हिमाचल प्रदेश में ठंडी रातों का मौसम शुरू हो गया है। राज्य के चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति के ताबो में -5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, ऊना और पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
सुंदरनगर में घना कोहरा और बिलासपुर में हल्का कोहरा भी देखा गया। शिमला समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में धूप खिली रही।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 नवंबर तक हिमाचल का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।नवंबर के मध्य तक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है, इसलिए मौसम शुष्क बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान गिर रहा है, लेकिन अभी कड़ाके की ठंड जैसी स्थिति नहीं है।
अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में अगले 4-5 दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
कहाँ कितना न्यूनतम तापमान रहा
- ताबो: -0°C
- कुकुमसेरी: -9°C
- केलांग: -0°C
- समदो: -2°C
- मनाली: 7°C
- सोलन: 0°C
- कल्पा: 4°C
- सुंदरनगर: 0°C
- पालमपुर: 2°C
- धर्मशाला: 6°C
- ऊना: 5°C
- नाहन: 5°C
- कासाैली: 1°C
- शिमला: 2°C
- अन्य क्षेत्रों में 5-9 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज
