BREAKING

India

IND vs ZIM Live Score: भारत के 50 रन पूरे, संजू सैमसन 24 पर आउट, अभिषेक-ईशान क्रीज पर

आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जीत भारत के लिए बहुत जरूरी है ताकि टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहे। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 50 रन पूरे कर लिए हैं, जबकि संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। इस समय अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं और तेजी से रन बना रहे हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन / तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर / अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

ब्रायन बेनेट, तदिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड एनगारवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रीमर।

चोट के बावजूद खेलेंगे कप्तान सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा चोटिल होने के बावजूद भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं, जो उनकी टीम के लिए बड़ी राहत है। ब्रायन बेनेट और मारुमानी अच्छी फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी शानदार लय में नजर आ रहे हैं।

अक्षर पटेल की वापसी संभव

भारतीय टीम में अक्षर पटेल की वाशिंगटन सुंदर की जगह वापसी हो सकती है। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर भरोसा रहेगा।

रिंकू सिंह का खेलना तय

मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह की भूमिका बेहद अहम रहेगी। कोच सितांशु कोटक ने संकेत दिए हैं कि रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में जरूर खेलेंगे। वे पिता की तबीयत खराब होने के कारण नोएडा गए थे, लेकिन अब टीम से जुड़ चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds