BREAKING

Haryana

KURUKSHETRA पहुंचे PM मोदी,श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर विशेष समागम,PM मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का व डाक टिकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन समागम में शामिल होकर गुरु महाराज को नमन किया। इस मौके पर हजारों की संगत उपस्थित रही। प्रधानमंत्री ने गुरबाणी कीर्तन, विशेष प्रदर्शनी और स्मारकों के लोकार्पण में भाग लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर आयोजित भावपूर्ण गुरबाणी कार्यक्रम के दौरान जमीन पर बैठे और श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग और सत्य की रक्षा के संदेश को नमन किया। उन्होंने कहा कि“आज का दिन भारत की विरासत का अद्भुत संगम है। सुबह अयोध्या में रामायण की नगरी में था, और अब गीता की धरती कुरुक्षेत्र में हूं।”PM मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान को मानवता के इतिहास में अद्वितीय बताया और उनकी शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया।

पंचजन्य शंख स्मारक  का उद्घाटन

कुरुक्षेत्र पहुंचकर प्रधानमंत्री ने दो बड़े प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव-निर्मित ‘पंचजन्य’ शंख स्मारक का उद्घाटन किया। भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र शंख को समर्पित यह स्मारक पर्यटन का नया आकर्षण बनेगा।एक अत्याधुनिक इमर्सिव सेंटर जिसमें महाभारत के प्रमुख प्रसंगों को डिजिटल इंस्टॉलेशन के जरिए दिखाया गया है। प्रधानमंत्री ने वहां का दौरा कर कहा कि यह भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को वैश्विक पहचान देगा।

 किताब और सिक्का हुआ जारी

PM मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी पर विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। PM मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित किताब का विमोचन किया।भारत सरकार द्वारा जारी विशेष स्मारक सिक्का भी रिलीज किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि“कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण ने कहा था-धर्म की रक्षा में प्राण देना श्रेष्ठ है। गुरु तेग बहादुर जी इसका चरम उदाहरण हैं।”उन्होंने 2019 में राम मंदिर फैसले के दिन करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन को “अद्भुत संयोग” बताया।

 

CM नायब सैनी का संबोधन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में कहा कि 2021 में अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब स्वरूपों को सुरक्षित भारत लाने में PM की भूमिका ऐतिहासिक रही।राज्य सरकार ने ‘हिंद की चादर’ मेडिकल कॉलेज और गुरु तेग बहादुर जी पर वन (350 पौधे) जैसे कई कदम उठाए।CM सैनी ने कहा कि“हरियाणा गुरुओं की धरती है। नई पीढ़ी को गुरुमत से जोड़ने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।”

प्रधानमंत्री आज लगभग ढाई घंटे कुरुक्षेत्र में रहे। यह उनका छठा दौरा है।इससे पहले वे 2014 लोकसभा चुनाव, 2019 चुनाव व2024 विधानसभा चुनाव और थीम पार्क रैली,स्वच्छता अभियान सम्मान समारोह में भी कुरुक्षेत्र आ चुके हैं।प्रधानमंत्री ने ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में हिस्सा लेकर अपने दौरे का समापन किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds