BREAKING

AAJ KA VICHAR 1 day ago
Haryana

JIND पुलिस चौकी का शर्मनाक वीडियो हुआ वायरल. थाने में जाम छलकाते नजर आए पुलिसकर्मी ,दो पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर, वायरल वीडियो में दिखी कड़वी हकीकत

पुलिस थाना जिसे कि कानून व्यवस्था का मंदिर कहा जाता है लेकिन जब यही जगह जब शराबखाने में बदल जाए तो सवाल उठना लाज़मी सी बात है।ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है , जिसमें पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान थाने के अंदर जाम छलकाते नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जींद के नए बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी नंबर 2 का है। वीडियो में दो पुलिस कर्मचारी ड्यूटी के दौरान बेखौफ होकर शराब पीते दिखाई दे रहे हैं।यह वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक पुलिस कर्मी तो वर्दी में है जबकि दूसरे ने सफेद रंग की टीशर्ट पहनी हुई है।ग्लास में जाम तैयार है और साथ में चखने का स्वाद लिया जा रहा है। इनमें उप-निरीक्षक राकेश श्योराण वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कॉन्स्टेबल सुखविंद्र सिविल कपड़ों में थे। विभागीय जांच अभी जारी है।सूत्रों की माने तो यह वीडियो पुराना है जो 14 जुलाई का बताया जा रहा है।

ये पुलिसकर्मी उस जिम्मेदारी को भूल बैठे हैं, जिसके लिए उन्हें वर्दी दी गई थी। इस मामले में जींद के SP कुलदीप कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और इसकी जांच जल्द पूरी की जाएगी। SP कुलदीप सिंह ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग मामले में जांच कर रही है।

कानून की रखवाली करने वाले जब खुद कानून तोड़ने लगें, तो जनता का भरोसा कैसे बनेगा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा लेकिन ये कड़वी हकीकत है कि वर्दीधारी पुलिसकर्मी लोगों को कानून का पाठ सिखते हैं और खुद ही कानून को तोड़ते समय नहीं लगाते।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds