BREAKING

Haryana

HARYANA DGP O.P. सिंह ने गैंगस्टरों को दिया करारा जवाब कहा- “मां का दूध पिया है तो सामने आओ, पुलिस जवाब देने के लिए फ्री है”

हरियाणा पुलिस के DGP ओपी सिंह ने गुरुवार को विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग विदेशों में बैठकर वीडियो बनाकर धमकी देते हैं, वे असल में “सियार” और “कायर” हैं। अगर मां का दूध पिया है तो सामने आकर मुकाबला करें। हरियाणा के DGP ओपी सिंह ने साफ कहा कि अब हरियाणा पुलिस अपराधियों से डरने नहीं जा रही, बल्कि उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।DGP ने जनता से अपील की है कि वो “डरें नहीं, घटना हो तो तुरंत थाने में शिकायत करें”।DGP ओपी सिंह ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे किसी भी अपराध या धमकी से डरें नहीं। अगर कोई अपराध होता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि बाइक पर सवार होकर गोली चलाकर भाग जाने वाले लोग “कायर” हैं।उन्होंने कहा —“ऐसे लोगों से डरने की जरूरत नहीं। पुलिस को साफ निर्देश हैं कि अगर कोई गोली चलाता है, तो जवाब देने के लिए फ्री हैं। लेकिन अगर कोई सरेंडर करता है, तो उसे गिरफ्तार किया जाए, चाहे कितना ही बड़ा अपराधी क्यों न हो।”

हरियाणा में कानून व्यवस्था मजबूत, डर फैलाने वालों पर नजर

हरियाणा केDGP ओ.पी. सिंह ने कहा कि किसी के कहने या अफवाहों से राज्य की कानून व्यवस्था खराब नहीं होती। उन्होंने कहा कि हरियाणा में न पहले लूटपाट का डर था, न अब है। सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।“हरियाणा की पुलिस हर प्लेटफॉर्म पर नजर रखे हुए है। कोई झूठ या अफवाह फैलाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा,”
DGP ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पुलिस में कोई जातिवाद नहीं है।“पुलिस की सिर्फ एक जाति होती है-खाकी। अगर कोई पुलिसकर्मी काम के तनाव को नहीं झेल सकता, तो नौकरी छोड़ दे और हलवाई बन जाए। विभाग उसकी मदद करेगा।”उन्होंने कहा कि कुछ लोग “तनाव” के नाम पर बहाने बना रहे हैं। पुलिस की नौकरी लड़ाकों की है, इसमें सॉफ्ट बातें नहीं चलतीं।DGP ओपी सिंह ने ADGP वाई पूरन कुमार और ASI संदीप लाठर आत्महत्या मामलों पर कहा कि जांच जारी है। उन्होंने कहा कि ASI संदीप लाठर केस की SIT जांच कर रही है। DGP ने इन आत्महत्या के मामले पर ने दुख जताया है।उन्होने आगे कहा कि   “जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं होगा, लेकिन परिवार को भरोसा दिलाता हूं कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।”

DGP ने गैंगस्टरों को कहा सियार और बिच्छू

DGP ने गैंगस्टरों की लेकर मीडिया से कहा कि ये तथाकथित “गैंगस्टर” दरअसल सियार और बिच्छू की तरह छिपे रहते हैं। सोशल मीडिया पर महिमामंडन करने वालों को लेकर चेतावनी दी है।“अगर इनमें दम है तो पहले बताएं कि किसे मारने जा रहे हैं। पुलिस को सूचना देकर करें क्राइम, तब जानें। ये जंगल के गीदड़ हैं, सोशल मीडिया पर ही हीरो बनते हैं।”उन्होंने आगे कहा कि मीडिया ऐसे लोगों का महिमामंडन करना बंद करे।“हम वो बिल्ले नहीं जो चूहे से डरें, हम वो बिल्ले हैं जो चूहे को खा ही जाएंगे।”

DGP ने कहा कि हरियाणा में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, काला जठेड़ी, काला राणा, रोहित गोदारा और टिल्लू ताजपुरिया जैसे गैंग सक्रिय हैं। इनकी गतिविधियों पर हर जिले में विशेष टीम नजर रख रही है।
उन्होंने आदेश दिया है कि संगीन अपराध की योजना बना रहे अपराधियों की पहचान की जाए और उन्हें पहले ही पकड़ लिया जाए।“हर संभावित अपराधी पर 4-5 पुलिसकर्मियों की टीम लगातार नजर रखेगी। अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, ताकि वो कुछ करने से पहले पकड़े जाएं।”

150 से ज्यादा नशा सप्लाई करने वाले गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर DGP ने बताया कि अब तक 150 से ज्यादा नशा सप्लाई करने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है।उन्होंने आगे कहा कि“नशा सप्लाई करने वालों के खिलाफ दो साल की नॉन बेलेबल सजा तय है। हर जिले में विशेष अभियान चल रहा है।”DGP ने स्पष्ट कहा कि पुलिस में ईमानदारी सबसे जरूरी है।“गलतियां और बेवकूफी सुधारी जा सकती है, लेकिन बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक अधिकारी को हाल ही में सस्पेंड किया गया है।”

DGP ओपी सिंह का यह बयान हरियाणा पुलिस की सख्त मंशा और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब राज्य में बदमाशों, नशा तस्करों और सोशल मीडिया गैंगस्टरों की कोई जगह नहीं है।“पुलिस की सिर्फ एक जाति – खाकी” के नारे के साथ DGP ने यह भी संदेश दिया कि हरियाणा पुलिस अब किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds