BREAKING

Haryana

HARYANA के सीनियर IPS वाई. पूरन कुमार की अंतिम अरदास, पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारे में संपन्न, पारिवारिक सदस्य हुए भावुक

हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की अंतिम अरदास आज रविवार, 26 अक्तूबर को पंचकूला स्थित नाडा साहिब गुरुद्वारे में हुई। इस मौके पर परिवार, मित्र, साथियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से आए हजारों लोग शामिल हुए और दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम अरदास के दौरान पूरन कुमार की पत्नी  IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार और उनकी दोनों बेटियाँ भावुक नजर आई। उनके ससुर बी. रतन सिंह, शोक संदेश पढ़ते समय अपनी आंखों से आंसू छुपाते नजर आए।

प्रशासनिक और राजनीतिक लोगों की उपस्थिति

इस मौके पर हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा नेता उपस्थित रहे। प्रदेश के सभी IPS और IAS अधिकारियों को भी अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। अनुमानित रूप से इस कार्यक्रम में करीब 15,000 लोगों के शामिल होने की संभावना थी।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शोक संदेश पढ़ते हुए कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि जनभावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस मामले की सही और निष्पक्ष जांच हो, ताकि भविष्य में लोग निडर होकर अपनी बात रख सकें और न्याय की उम्मीद बनाए रख सकें।

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि हमारे परिवार का एक सदस्य तो चला गया, लेकिन यह घटना दबे-कुचले लोगों के दिल में लड़ने की ज्वाला जगा गई है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि न्याय के लिए इकट्ठे होकर लड़ें।

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि इस मामले की जांच हरियाणा या पंजाब पुलिस द्वारा नहीं, बल्कि केंद्रीय जांच एजेंसी यानी CBI से कराई जानी चाहिए। उनका मानना है कि केवल CBI जांच से ही पूरी घटना की पारदर्शिता और सच सामने आ सकेगा।

7 अक्तूबर को करी थी आत्महत्या

7 अक्तूबर को वाई. पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। उन्होंने अपने 8 पृष्ठ के सुसाइड नोट और 1 पृष्ठ की वसीयत में हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर, रोहतक के तत्कालीन SP नरेंद्र बिजारणिया और 15 मौजूदा व पूर्व अधिकारियों पर प्रताड़ना और मानसिक दबाव डालने के आरोप लगाए थे।इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस की और से SIT गठित की गई ।

रोहतक FIR के सिलसिले में आठ पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें वे अधिकारी शामिल हैं जो रोहतक FIR और दिवंगत अधिकारी के चंडीगढ़ आवास व ऑफिस में मौजूद थे। पुलिस इसके अलावा गनमैन सुशील कुमार से भी FIR के संबंध में पूछताछ की जा चुकी है।

दिल्ली में भी होगी अंतिम अरदास

अंतिम अरदास के बाद, दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप बाल्मिकी ने घोषणा की कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वाई. पूरन कुमार की याद में बड़ी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे देश से लोग शामिल होंगे और दिवंगत अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे तथा न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाएंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds