BREAKING

Haryana

AMBALA के धुलकोट गांव में तेंदुआ दिखाई देने से मचा हड़कंप CCTV में कैद हुआ जंगली जानवर, पुलिस और वन विभाग ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

अंबाला शहर के धुलकोट गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धुलकोट गांव अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित है, और वहीं के एक CCTV कैमरे में जंगली जानवर कैद होने की खबर ने ग्रामीणों में डर और बेचैनी के साथ लोगों में दहशत फैल गई। इस मामले में एयरफोर्स अधिकारियों ने भी तुरंत सतर्कता बरतते हुए ग्रामीणों को अलर्ट किया।धुलकोट गांव के आसपास लगे CCTV में जंगली जानवर की मौजूदगी देखी गई, जिसे एयरफोर्स ने साझा किया। इसके बाद गांव के सार्वजनिक स्थानों पर से ग्रामीणों को सतर्कता व चेतावनी जारी की है। कई लोग रात में घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं ।

पुलिस और वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी

अंबाला पुलिस और वन विभाग की टीम ने मिलकर पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि अंधेरे के कारण अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। वन विभाग का कहना है कि सुबह होने पर इसकी पहचान हो सकेगी। अगर यह तेंदुआ निकला तो पिंजरे लगाकर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जाएगा।पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि वह सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या वन विभाग को दें। साथ ही ग्रामीण भी डंडे और अन्य साधनों के साथ जानवर की तलाश में सक्रिय हो गए हैं।

ग्रामीणों में दहशत और सतर्कता

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के लोगों ने बताया कि रात में वे घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। खेतों में जाने के लिए समूह बनाकर जाना पड़ रहा है। यह स्थिति तब और गंभीर हो गई जब यह स्पष्ट नहीं है कि जानवर तेंदुआ है या बाघ, और इसके चलते हर कोई सचेत है।अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी जारी की और CCTV फुटेज सांझा की। अधिकारियों ने कहा कि इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है।

अंबाला प्रशासन ने भी सभी आसपास के गांवों में सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और वन विभाग पूरी तरह से सक्रिय हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds