BREAKING

Haryana

AMBALA में अनिल विज ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात”, कहा -“सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को आगे बढ़ाने का संकल्प

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज रविवार को अंबाला छावनी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 127वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साह और राष्ट्रभक्ति से सराबोर दिखाई दिया।मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनता से जुड़ाव और राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने संदेशों के माध्यम से हर भारतीय को सकारात्मक सोच, समाजसेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति जैसे अभियानों से जोड़ा है।

संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने पर जोर

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि आज के एपिसोड में मोदी जी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम् गीत की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए बताया कि यह गीत आजादी के दिनों में देशभक्ति और त्याग की भावना को जगाने का प्रतीक था।

मन की बातने जोड़ी सरकार और जनता के बीच की दूरी

मंत्री अनिल विज ने कहा कि मन की बात ने देश में संवाद की संस्कृति को पुनर्जीवित किया है। यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच एक सशक्त सेतु का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में इस कार्यक्रम की भूमिका अहम रही है।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” 

कार्यक्रम के समापन पर अनिल विज ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds