BREAKING

Haryana

17 अक्टूबर को PM मोदी की हरियाणा में रैली, रोहतक व कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम , सैनी सरकार का 1 साल का कार्यकाल होगा पूरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा दौरे पर आ सकते हैं।हरियाणा कैबिनेट की शनिवार को हुई अनौपचारिक बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि नायब सिंह सैनी सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्तूबर को हरियाणा का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान PM मोदी सोनीपत में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे, जो राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को समर्पित होगी। पहले PM मोदी के अनिल विज के हलके अंबाला कैंट में आने की चर्चा थी। इसकी बड़ी वजह ये थी कि यहां 600 करोड़ की लागत से बन रहे वार मेमोरियल (वीर शहीदी स्मारक) और डोमेस्टिक एयरपोर्ट का PM के हाथों उद्घाटन करवाया जा सके। 3 अक्टूबर को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोहतक व कुरुक्षेत्र में कार्यक्रमों में भाग लिया था।

PM मोदी के 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में भव्य कार्यक्रम करने की तैयारी चल रही है। इस दिन सिखों के गुरतेग बहादुर जी का शहीदी पर्व है। हरियाणा में सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मुख्यालय कुरुक्षेत्र में ही है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के कार्यक्रम भी हैं। इसी मौके पर भी PM को बुलाने की तैयारी है।वह कुरुक्षेत्र में रैली के बाद अंबाला में स्मारक और एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से यह कार्यक्रम अभी सार्वजनिक नहीं है। सियासी चर्चा यह है कि उन दिनों बिहार में चुनाव होंगे। सिखों का एक तख्त पटना साहिब बिहार में है। वहां काफी संख्या में सिख वोटर भी हैं। ऐसे में कुरुक्षेत्र कार्यक्रम के जरिए वहां तक संदेश देने की मंशा है।

इससे पहले CM सैनी जापान दौरे पर जा रहे हैं। वह कल ही दिल्ली से रवाना हो जाएंगे। 8 अक्टूबर को वह भारत लौटेंगे। पहले उन्हें 11 अक्टूबर को जापान से लौटना था, लेकिन PM का दौरा फाइनल होने के बाद दौरे में बदलाव हुआ है।चर्चा है कि PM हरियाणा सरकार की 2100 रुपए महीने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त भी महिला लाभार्थियों को अपने हाथों से दें सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त 2014 से लेकर अब तक 16 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं।

9 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा कैबिनेट की बैठक

 प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर भी होगा। 9 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में हरियाणा भवन में हरियाणा कैबिनेट की बैठक भी बुलाई गई है। इसके बाद दिल्ली में ही 9 अक्टूबर को विधायक दल की बैठक भी होगी। मुख्यमंत्री विदेश दौरे से लौटेंगे, ऐसे में दिल्ली में कैबिनेट की बैठक रखी गई है। वहीं 11 अक्टूबर को पंचकूला में भाजपा संगठन की बैठक में तैयारी का जायजा लिया जाएगा।”

PM मोदी का 17वां दौरा

 ये जानकारी भी सामने आ रही है कि PM मोदी हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना की 2100 रुपए की पहली किश्त भी महिलाओं को अपने हाथों से दे सकते हैं। PM मोदी साल 2014 से अब तक 16 बार हरियाणा आ चुके हैं और ये उनका 17वां हरियाणा दौरा होगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds