BREAKING

Haryana

अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत हाईवे पर देर रात लगा जाम

हरियाणा के अंबाला जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। रात करीब 12:33 बजे काले पुल के ऊपर, मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चलते ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और ड्राइवर स्टेयरिंग व सीट के बीच में बुरी तरह फंस गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की तुरंत पुलिस को दी गई । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को ड्राइवर के केबिन में फसे शव निकालने के लिए भारी मशीन की जरूरत पड़ी। इसके लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई गई और ट्रक का केबिन काटकर शव को बाहर निकाला गया।

मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। शव को एंबुलेंस की मदद से अंबाला सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हाइड्रा से सड़क किनारे हटवाया और यातायात बहाल करवाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ। ड्राइवर को खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और उसने तेज रफ्तार में जाकर पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में ड्राइवर को बचने का कोई मौका नहीं मिला। पुलिस अब ट्रक के दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है और उसके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया चल रही है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद रात में ओवरस्पीडिंग और नींद में ड्राइविंग करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि लंबे सफर पर निकलने से पहले ड्राइवरों को पूरी नींद लेकर ही गाड़ी चलानी चाहिए, ताकि इस तरह की जानलेवा घटनाओं से बचा जा सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds