BREAKING

Delhi

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने चिपकाया नोटिस ,ASI के नोटिस पर भड़के DSGMC के पूर्व अध्यक्ष. ASI विभाग ने अवैध निर्माण का लगाया आरोप

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने वर्तमान प्रशासकों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। Archaeological Survey of India ने गुरुद्वारा दमदमा साहिब में कथित अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए एक नोटिस चिपका दिया था। जिस पर अब सवाल उठ खड़े हुए हैं।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जत्थेदार मंजीत सिंह जीके ने दिल्ली कमेटी के वर्तमान प्रशासकों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दिल्ली स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब, जहाँ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र चरण स्पर्श हुए थे, में अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। मंजीत सिंह जीके ने कहा कि यह अत्यंत शर्म की बात है कि कोई अधिकारी गुरुद्वारा साहिब परिसर में कैसे प्रवेश कर सूचना चिपका सकता है, यह सब वर्तमान प्रबंधन कालका और सिरसा की टीमों की अक्षमता का परिणाम है।

पूर्व अध्यक्ष ने गुरूद्वारा कमेटी पर सवाल खड़े करते हुए ये पूछा अगर कोई सरकारी अधिकारी इस तरीके से नोटिस आकर चिपका जाता है तो फिर आपका अपना अस्तित्व कहां है?

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds