BREAKING

Delhi

महिला क्रिकेट टीम ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, राष्ट्रपति भवन मे हुआ सम्मान समारोह,भेंट की साइन की हुई जर्सी ,वायरल हुई तस्वीरें

ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस खास अवसर पर राष्ट्रपति ने टीम की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि “आप सभी ने इतिहास रच दिया है, और आज आप पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।”भारत ने रविवार (2 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह के दौरान खिलाड़ियों से आत्मीय बातचीत की और उनकी मेहनत की सराहना की।

उन्होंने कहा-“यह टीम भारत का सच्चा प्रतिबिंब है। अलग-अलग राज्यों, भाषाओं, संस्कृतियों और परिस्थितियों से आईं खिलाड़ी एक साथ मिलकर ‘टीम इंडिया’ बनीं। यही हमारी असली ताकत है।”राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इस टीम ने दिखा दिया है कि अगर नारी संकल्प कर ले, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।भारत की ये बेटियां अब नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल हैं। उनकी यह सफलता आने वाले वर्षों में लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी,” उन्होंने जोड़ा।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पूरी टीम की ओर से राष्ट्रपति मुर्मू को वह जर्सी भेंट की जिस पर सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे। साथ ही उन्होंने विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी भी राष्ट्रपति को दिखाते हुए जीत की कहानी साझा की। इस दौरान उपकप्तान स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, रेनुका ठाकुर, और झूलन गोस्वामी सहित पूरी भारतीय क्रिकेट टीम मौजूद रही।राष्ट्रपति भवन में आयोजित यह समारोह पूरी तरह उत्साह और गर्व से भरा हुआ था। सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान अपने अनुभव साझा किए और बताया कि टीम ने किस तरह कठिन परिस्थितियों में एकजुट रहकर यह जीत हासिल की।

 

इससे पहले बुधवार (5 नवंबर) को टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।प्रधानमंत्री ने टीम की हर खिलाड़ी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और कहा कि यह जीत न केवल खेल जगत बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है।

हरमनप्रीत बनीं भारत की चौथी वर्ल्ड कप विजेता कप्तान

हरमनप्रीत कौर अब भारत की चौथी कप्तान बन गई हैं जिन्होंने क्रिकेट विश्व कप जीत का गौरव हासिल किया है। उनसे पहले कपिल देव (1983), MS धोनी (2011) और रोहित शर्मा (2023) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।हरमनप्रीत की अगुआई में भारत ने 2005 और 2017 के फाइनल की हार का बदला लेते हुए आखिरकार इतिहास रच दिया।

पूरे देश में जीत का माहौल

टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर जगह खिलाड़ियों की प्रशंसा हो रही है।देशभर के राज्यों में सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं और क्रिकेट प्रशंसक इस जीत को भारतीय खेल इतिहास का “गोल्डन चैप्टर” बता रहे हैं।मुलाकात के दौरान ली गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds