BREAKING

Delhi

DELHI बम धमाके में 4 ओर लोगों को NIA ने लिया अपनी हिरासत में, पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश

10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए भयानक ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और प्रमुख आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या छह हो गई है। NIA के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में डॉ. मुजम्मिल शकील गनाई (पुलवामा), डॉ. अदील अहमद राठर (अनंतनाग), डॉ. शहीन सईद (लखनऊ) और मुफ्ती इरफान अहमद वागे (शोपियां) शामिल हैं।NIA की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन चारों आरोपियों ने दिल्ली में हुए आतंकी हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी। ब्लास्ट में कई निर्दोष लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। इससे पहले एजेंसी ने आमिर राशिद अली और जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया था। जांच में यह सामने आया कि आमिर राशिद अली के नाम से ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार खरीदी गई थी, जबकि जासिर बिलाल वानी ने तकनीकी मदद दी थी।

NIA ने चारों आरोपियों को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया और उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट के जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट के तहत दिल्ली लाया गया। सूत्रों के मुताबिक, इन चारों ने आई20 कार हासिल करने और उसके मूवमेंट की योजना बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर राठर ने हमले के पूरे ब्लूप्रिंट को तैयार किया था।लखनऊ की डॉक्टर शहीना ने फंडिंग चेन और मेडिकल विजिट का बहाना बनाकर आरोपियों के बीच मीटिंग करवाई और सुरक्षित कम्युनिकेशन जैसे रणनीतिक काम किए। वहीं, मुफ्ती इरफान अहमद वागे ने मॉड्यूल के सदस्यों को मानसिक और वैचारिक समर्थन प्रदान किया।

NIA ने बताया कि हमले की जांच केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा एजेंसी को सौंपी गई थी। इसके बाद से NIA विभिन्न राज्यों की पुलिस के सहयोग से पूरे मॉड्यूल के हर सदस्य का पता लगाने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के लिए तेजी से काम कर रही है। एजेंसी का कहना है कि इन चारों की गिरफ्तारी से मामले की जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है और यह मास्टरमाइंड तक पहुंचने की दिशा में एक बड़ा कदम है।NIA ने कहा कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे आतंकी मॉड्यूल के नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच तेज़ी से चल रही है। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मामले में किसी भी संभावित सहयोगी या नेटवर्क को बख्शने के मूड में नहीं है।NIA की इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या NIA को दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds