अभिनेता सोनू सूद दिल्ली के ED ऑफिस पहुंच चुके हैं। जहां उनके बयान दर्ज हो रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जुड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से उन्हें समन भेजा गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेता सोनू सूद को समन जारी किया है, जिसके तहत उन्हें 24 सितंबर यानि आज दिल्ली में ED के मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। ED यह जांच कर रही है कि क्या सोनू सूद जैसे हस्तियों के इस ऐप के साथ किसी भी तरह के प्रमोशनल संबंध थे, और यदि हां, तो क्या इससे नियमों का उल्लंघन हुआ है या नही?
इन मशहूर हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया
प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध इंटरनेट सट्टेबाजी साइटों पर जांच करते हुए मशहूर हस्तियों अभिनेता सोनू सूद और उर्वशी रौतेला के साथ-साथ पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना से प्रतिबंधित सट्टेबाजी साइटों के साथ प्रमोशनल कॉन्ट्रैक्ट से संबंधित चल रही जांच के तहत पूछताछ की गई है।
जांच का दायरा
ED ने जांच के सिलसिले में हाल के हफ्तों में पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन से पूछताछ की थी। सोमवार को एजेंसी ने पूर्व टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया, जबकि बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा मंगलवार को पेश हुए थे। 1xBet की भारत ब्रांड एंबेसडर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला उसी दिन समन जारी होने के बावजूद अभी तक पेश नहीं हुई हैं। यह जांच कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से संबंधित है, जिन पर निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने और भारी कर चोरी हुए हैं।
कानून का उल्लंघन
यह जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या इन हस्तियों का प्रतिबंधित सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के साथ प्रचार संबंध रहा है, और क्या यह भारत के कानूनों का उल्लंघन है। एजेंसी इन विज्ञापनों से जुड़े वित्तीय लेनदेन और ऑनलाइन ट्रेल्स की जांच कर रही है, ताकि इस धंधे की व्यापकता का पता लगाया जा सके।









