BREAKING

DelhiIndia

AMERICA ने 200 लोगों को किया डिपोर्ट, भारत पहुंचा हाई-प्रोफाइल केसों में वांटेड आरोपी अनमोल बिश्नोई, NIA ने एयरपोर्ट से ही दबोचा

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल लारेंस का भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार सुबह अमेरिका से डिपोर्ट होकर दिल्ली पहुंचा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड होते ही NIA और दिल्ली पुलिस की टीम ने उसे कड़ी सुरक्षा में हिरासत में ले लिया। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए उसे सीधे  माननीय पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जा रहा है।अनमोल उन 200 लोगों में शामिल है जिन्हें अमेरिका ने डिपोर्ट कर भारत भेजा है। इन 200 में से तीन भारतीय नागरिकों में जिनमें अनमोल और पंजाब के दो अन्य वांटेड अपराधी भी शामिल हैं। बाकी 197 लोग अवैध प्रवासी बताए जा रहे हैं।

अनमोल बिश्नोई का नाम भारत के कई हाई-वोल्टेज क्राइम केसों से जुड़ा हुआ है। जिनमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग की साजिश और पूर्व मंत्री और मशहूर NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस है।भारत के कई राज्यों में दर्ज 18 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।NIA ने अनमोल के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत कई केस दर्ज कर रखे हैं और उस पर ₹10 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, अनमोल 2022 में फर्जी रूसी पासपोर्ट के जरिए भारत से फरार हुआ। उसका एस्केप रूट था भारत से नेपाल से दुबई से केन्या और फिर अमेरिका चला गया।अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने उसे कैलिफोर्निया में अवैध रूप से एंट्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पता चला कि वह अक्सर अमेरिका और कनाडा के बीच मूव करता था। अमेरिका में हिरासत के दौरान उस पर GPS-आधारित एंकल मॉनिटर भी लगाया गया था।अमेरिका ने बीते सप्ताह भारत को आधिकारिक रूप से सूचित किया कि अनमोल को डिपोर्ट किया जा रहा है। मुंबई से NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें DHS से ईमेल मिला था जिसमें अनमोल के डिपोर्टेशन की पुष्टि की गई थी।

सूत्रों के मुताबिक देश की कई एजेंसियाँ NIA, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, मुंबई पुलिस और पंजाब पुलिस अनमोल से उसकी भूमिका और नेटवर्क के बारे में पूछताछ करना चाहती हैं।अब केंद्र सरकार यह तय करेगी कि पहले किस एजेंसी को अनमोल की कस्टडी दी जाए।मुंबई पुलिस ने पहले ही अनमोल के प्रत्यर्पण के लिए दो प्रस्ताव भेजकर उसकी हिरासत की मांग कर रखी है।

कोर्ट में पेश होने के बाद NIA उसकी कस्टडी लेने का अनुरोध करेगीउससे पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की नई कड़ियां सामने आने की उम्मीद है।फर्जी पासपोर्ट, विदेश में मौजूद फंडिंग स्रोत, और शूटर्स को दिए गए निर्देशों की जांच होगी।पंजाब और मुंबई में दर्ज मामलों में भी आगे कार्रवाई तेज होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds