दिल्ली के स्कूलों में एक बार फिर दहशत का माहौल है। राजधानी के दो स्कूलों को E-MAIL के जरिए बम की धमकी मिली है, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। यह धमकी नजफगढ़ और महरौली इलाके में स्थित दो अलग-अलग स्कूलों को प्राप्त हुई है।

धमकी मिलने के बाद पुलिस और स्कूल प्रशासन सतर्क हो गए। नजफगढ़ और महरौली स्थित स्कूलों में धमकी मिलने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बम की धमकी के बाद स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।बम निरोधक दस्ते और स्थानीय पुलिस टीमें स्कूल परिसरों की गहन जांच कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। स्कूलों को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया. छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया हैय़।
इन स्कूलों को आए धमकी भरे E-MAIL
मिली जानकारी के अनुसार, आज DPS द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय को धमकी भरे E-MAIL आए हैं। द्वराका और नजफगढ़ की तरफ के कुछ ओर स्कूलों को भी धमकी भरे E-MAIL आए हैं। दिल्ली फायर ब्रिगेड को नजफगढ़ के स्कूल से सुबह साढ़े 6 बजे पहली कॉल मिली थी। इस समय स्कूलों में दिल्ली पुलिस की टीमें, फायर ब्रिगेड की टीमें, बम और डॉग स्कवायड की टीमें मौजूद हैं। जिन स्कूलों में सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है, वहां अभी तक कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।

जनवरी से लेकर अगस्त तक 100 से ज्यादा स्कूलों को मिल चुकी हैं धमकी
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त के बीच दिल्ली-NCR के करीब 100 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें डीपीएस वसंत विहार, अमेटी स्कूल साकेत, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, वसंत वैली स्कूल, सेंट स्टीफंस कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) जैसे संस्थान शामिल हैं।
जुलाई में चार दिनों में 50 से ज्यादा स्कूलों को मिली थी धमकी
जुलाई में चार दिनों में 50 से ज्यादा स्कूलों को बम की झूठी धमकी मिली थी। 17 जुलाई को पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार किया था, जिसने सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को धमकी ई-मेल भेजा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब तक सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन हर मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाता है।










