CM भगवंत मान का बड़ा फैसला ,2026 से महिलाओं को मिलेंगे 2100 रूपये हर महीने , पंजाब सरकार का महिला सशक्तिकरण पर जोर

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। यह ऐलान पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये की आर्थिक मदद को लेकर किया गया है। सीएम मान ने घोषणा की है कि अगले साल से महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये मिलने लगेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगले साल 2026 का बजट पारित होने के बाद प्रदेश की महिलाओं को सरकार के वादे के अनुसार 1100 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे।

भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना को लागू करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और यह वादा किसी भी हालत में अधूरा नहीं रहेगा।

गौरतलब है कि सरकार बनने से पहले भगवंत मान ने घोषणा की थी कि पंजाब की महिलाओं को मुफ्त सफर के साथ 1100 रुपये मासिक दिए जाएंगे। अब इस वादे को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस फैसले से न केवल गृहिणियों को राहत मिलेगी, बल्कि उनके दैनिक जीवन में आर्थिक संबल भी पैदा होगा।

 

Exit mobile version