BREAKING

India

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को दिए 25 सरप्राइज, धूमधाम से मनाया 25वां बर्थडे

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने गुरुवार को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को हार्दिक ने बेहद खास और यादगार बना दिया।

हार्दिक ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर माहिका के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने धूमधाम से माहिका का बर्थडे सेलिब्रेट किया। खास बात यह रही कि हार्दिक ने माहिका को उनके 25वें जन्मदिन पर 25 सरप्राइज दिए, जिसे देखकर माहिका भी हैरान रह गईं।

माहिका के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों साथ मिलकर केक काटते नजर आ रहे हैं। पार्टी की सजावट रेड थीम में की गई थी, जहां दिल के आकार के गुब्बारे और फूलों से खूबसूरत डेकोरेशन किया गया था।

वीडियो में माहिका ऑरेंज रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि हार्दिक बेबी पिंक शर्ट में नजर आ रहे हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद माहिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हार्दिक की फोटो शेयर करते हुए लिखा,
“मेरा जन्मदिन बहुत शानदार रहा। 25 सरप्राइज में से हर एक को बहुत एंजॉय किया। थैंक यू।”

इससे पहले हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा था,
“जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्रिंसेस। इस दुनिया में आने के लिए धन्यवाद। तुम सबसे खास इंसान हो। आई लव यू।”

बता दें कि कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर भी हार्दिक ने माहिका के नाम का टैटू बनवाया था। उन्होंने अपनी गर्दन पर लेपर्ड टैटू के साथ ‘M’ अक्षर गुदवाया है।

माहिका शर्मा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं और सोशल मीडिया पर फैशन और फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds