BREAKING

India

संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती और तीन बच्चों की मौत, श्रावस्ती में मचा हड़कंप

श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) | जिले के इकौना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर के अंदर मिले। दंपती और उनके तीन छोटे बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

सुबह दरवाजा न खुलने पर बढ़ी चिंता

घटना ग्राम पंचायत कैलाशपुर के लियाकतपुरवा मजरे की है।
परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। मृतक युवक सिरोज अली की मां ने कई बार आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

खिड़की से दिखा दर्दनाक नजारा

जब काफी देर हो गई तो मृतक की बहन राबिया को बुलाया गया। राबिया ने खिड़की से अंदर झांका तो देखा कि दंपती और तीनों बच्चे बिस्तर पर पड़े हैं और कोई भी हिल-डुल नहीं रहा। यह दृश्य देखकर परिवार और गांव के लोग दहशत में आ गए।

पहले होता था झगड़ा, लेकिन हाल में सब ठीक था

सिरोज की मां ने बताया कि पहले बेटे और बहू के बीच कहासुनी होती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से सब सामान्य था।
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

मृतकों की पहचान

  1. सिरोज अली (35)
  2. शहनाज (30) – पत्नी
  3. तबस्सुम (6) – बेटी
  4. गुलनाज (4) – बेटी
  5. मोइन (2) – बेटा

पुलिस जांच जारी

थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय और सीओ भारत पासवान मौके पर पहुंचकर मौके की जांच कर रहे हैं।
प्रारंभिक तौर पर यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds