BREAKING

India

मेरठ-दिल्ली रोड आज 5 बजे तक बंद, पीएम मोदी के दौरे से बदला पूरा ट्रैफिक प्लान – घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ दौरे के चलते आज मेरठ-दिल्ली रोड पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। टीपीनगर से मोहिउद्दीनपुर तक का मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने कई मार्गों पर रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट प्लान जरूर देख लें, ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके।

इन रास्तों से जा सकेंगे दिल्ली जाने वाले वाहन

मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन अब निम्न मार्गों से जा सकेंगे —

  • रुड़की रोड → मोदीपुरम पुल → सरधना पुल → रोहटा पुल → बागपत पुल → एनएच-58 → काशी टोल प्लाजा → दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
  • बिजली बंबा चौराहा → हापुड़ → दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे के रास्ते भी दिल्ली जाया जा सकेगा

दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहनों के लिए रूट

दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहन —

  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे → काशी टोल → एनएच-58 → बागपत पुल → रोहटा पुल → सरधना पुल → मोदीपुरम → रुड़की रोड → मेरठ
  • दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे → हापुड़ → बिजली बंबा चौराहा → मेरठ

जनसभा में जाने वालों के लिए पार्किंग रूट

  • दिल्ली/गाजियाबाद से आने वाले: मोदीनगर → कादराबाद पुलिस चौकी से बाएं मुड़कर पार्किंग
  • मुजफ्फरनगर/शामली से: गंगनहर पटरी → सिवालखास पुल → पार्किंग
  • हापुड़ से: खरखौदा तिराहा → मोहिउद्दीनपुर → पार्किंग
  • मवाना/परीक्षितगढ़ से: दौराला → गंगनहर पटरी → सिवालखास पुल → पार्किंग

इन मार्गों पर पूरी तरह रोक

मेरठ-परतापुर से मोदीनगर की ओर कोई वाहन नहीं चलेगा मेरठ-मोदीनगर-दिल्ली मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा परतापुर इंटरचेंज से दिल्ली रोड होते हुए मेरठ में प्रवेश नहीं मिलेगा

आपात सेवाएं रहेंगी चालू

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपात सेवाओं को किसी भी हाल में नहीं रोका जाएगा।

ट्रैफिक रिहर्सल में लगा भीषण जाम, परीक्षार्थी हुए परेशान

शनिवार को पुलिस द्वारा किए गए ट्रैफिक रिहर्सल के दौरान मेरठ-दिल्ली रोड पर कई बार यातायात रोका गया, जिससे भीषण जाम लग गया।

इस दौरान सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही थीं, जिससे छात्रों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई छात्र जाम में फंस गए और परीक्षा छूटने के डर से वाहन छोड़कर पैदल ही परीक्षा केंद्र की ओर दौड़ पड़े।

कुछ छात्रों ने पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर कहा –
अंकल, परीक्षा छूट जाएगी, जाने दो”, लेकिन सुरक्षा कारणों से यातायात नहीं खोला गया।एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन से सहयोग की अपील की गई है और अनुरोध किया गया है कि बिना जरूरी काम के इस रूट पर यात्रा न करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds