BREAKING

India

मन की बात: पीएम मोदी ने 131वें एपिसोड में AI समिट, ऑर्गन डोनेशन और डिजिटल फ्रॉड पर की अहम बातें, दी होली-रमजान की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने AI समिट में भारत की भूमिका, ऑर्गन डोनेशन की जरूरत, डिजिटल फ्रॉड से सतर्क रहने, खेती में इनोवेशन, खेलों में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की उपलब्धियां, और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने देशवासियों को होली और रमजान की शुभकामनाएं भी दीं।

AI समिट में दिखी भारत की ताकत

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में आयोजित ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट के दौरान दुनिया के कई देशों के नेता, टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुख, उद्योग जगत के दिग्गज और इनोवेटर्स शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि इस समिट में भारत की तकनीकी ताकत को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया।

पीएम मोदी ने कहा,
“AI की मदद से हमारे प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों को संरक्षित किया जा रहा है। एग्जीविशन में ‘सुश्रुत संहिता’ को डिजिटल रूप में प्रदर्शित किया गया, जिसे पढ़ने योग्य टेक्स्ट में बदला गया है और इसे भारतीय व विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है।”

होली और रमजान की दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और होली का पर्व भी नजदीक है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि ये त्योहार खुशी, भाईचारे और सद्भाव के साथ परिवार संग मनाएं।

T20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के खिलाड़ियों का योगदान

पीएम मोदी ने T20 वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए कहा कि कई देशों की टीमों में भारतीय मूल के खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कनाडा टीम के कप्तान का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था, वहीं अमेरिका टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात की अंडर-16 और अंडर-18 टीम के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा ओमान, इटली और यूएई की टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं।

देश में ऑर्गन डोनेशन की सख्त जरूरत

पीएम मोदी ने ऑर्गन डोनेशन को लेकर भावुक अपील की। उन्होंने केरल की 10 महीने की बच्ची आलीन का जिक्र किया, जिनके माता-पिता ने उनकी मृत्यु के बाद अंगदान का महान फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि इससे कई लोगों की जान बच सकती है। पीएम मोदी ने दिल्ली की लक्ष्मी देवी और राजस्थान के सीकर के रामदेव की कहानी भी साझा की, जिनका जीवन ऑर्गन ट्रांसप्लांट के बाद पूरी तरह बदल गया।

डिजिटल फ्रॉड और साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील

पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि आजकल ठग खुद को अधिकारी बताकर फोन करते हैं और लोगों से बैंक डिटेल, ओटीपी और केवाईसी की जानकारी मांगते हैं।

उन्होंने कहा,
“किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। बैंक कभी फोन पर गोपनीय जानकारी नहीं मांगता।”

किसानों की मेहनत और नवाचार की सराहना

पीएम मोदी ने देश के किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि आज किसान परंपरा और तकनीक दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि —

  • ओडिशा के किसान अब आधुनिक तरीके से सब्जियां उगा रहे हैं।

  • केरल के एक किसान 570 किस्म के चावल उगा रहे हैं।

  • भारत हर साल 15 करोड़ टन चावल का उत्पादन कर रहा है।

  • मैसूरू के पान के पत्ते अब मालदीव तक निर्यात हो रहे हैं और इन्हें GI टैग मिला है।

परीक्षा दे रहे छात्रों को दी प्रेरणा

पीएम मोदी ने परीक्षा दे रहे छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा,
“आपका मूल्य आपकी मार्कशीट से तय नहीं होता। खुद पर भरोसा रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।”

वोकल फॉर लोकल पर दिया जोर

पीएम मोदी ने एक बार फिर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश देते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और विदेशी सामान से दूरी बनाएं, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

राजाजी उत्सव और गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति

पीएम मोदी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में 23 फरवरी को राजाजी उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इससे गुलामी के प्रतीकों को हटाकर देश की विरासत को सम्मान मिलेगा।मन की बात’ के 131वें एपिसोड में पीएम मोदी ने तकनीक, समाज, खेल, किसान, युवा और देश की संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात करते हुए देश को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds