BREAKING

4 days ago
India

मणिपुर में सुरक्षा बलों पर हमला, 2 जवान शहीद और 5 घायल,पूर्व CM ने की हमले की निंदा

मणिपुर में एक बार फिर अर्धसैनिक बल को निशाना बनाया गया है। बंदूकधारियों के एक समूह ने वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे।हमले में जवान शहीद हो गए और 5 अन्य घायल हो गए।

नांबोल सबल लेइकाई में हुआ हमला

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब 6 बजे हुई। एक अधिकारी ने बताया, “बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। हमले में 2 जवान की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।”  एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। घटना में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

सफ़ेद वैन में सवार होकर भागे बंदूकधारी

एक सीनियर सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर हमला हुआ वह व्यस्त सड़क थी और उस पर वाहनों की आवाजाही हो रही थी। असम राइफल्स के जवानों के वाहन पर हमला करने के बाद बंदूकधारी एक सफ़ेद वैन में सवार होकर भाग निकले। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए संयम बरता ताकि कोई नागरिक हताहत न हो। सुरक्षा बलों नेबंदूकधारी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने हमले की कड़ी निंदा की
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री N बीरेन सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं नांबोल सबल लेइकाई में हमारे बहादुर 33 असम राइफल्स के जवानों पर हुए हमले की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं।2 जवानों की शहादत और कई अन्य का घायल होना हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। मैं शहीद जवानों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सिंह ने आगे कहा कि उनका साहस और बलिदान हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

तलाशी अभियान जारी

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक घटना में शामिल हमलावरों को पकड़ नहीं लिया जाता।

मणिपुर में बढ़ी चिंता

लगातार हो रही हिंसा और हमलों के चलते मणिपुर में सुरक्षा की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। हालिया घटना ने साबित कर दिया है कि राज्य में उग्रवादी संगठन अब भी सक्रिय हैं और सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तलाशी अभियान और भी तेज किया जाएगा, ताकि हमलावरों को जल्द पकड़ा जा सके और शांति बहाली सुनिश्चित हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds